
पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो शनिवार को घर ले आएं ये चमत्कारी पौधा, हर समस्या से मुक्ति मिलने की मान्यता
Shami Plant Benefits: शास्त्रों में कई पेड़-पौधों को बहुत ही शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इन पौधों की अलग-अलग प्रकृति और प्रभावों के कारण विभिन्न ग्रहों से इनका संबंध बताया गया है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ग्रहों से संबंधित पौधों को घर में लगाकर पूजा और उपाय किए जाएं तो उस ग्रह के शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है।
इसके अलावा शनि ग्रह, जो जातक की कुंडली में दुख, आयु, पीड़ा, कर्म, रोग, तकनीक आदि का कारक माना जाता है, का कुंडली में उच्च स्थिति में होना बहुत फलदायी होता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है, उन्हें जीवन में सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में शनि ग्रह को प्रबल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में शमी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं शमी के पौधे से जुड़ी खास बातें...
1. शमी के पौधे को अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ लगाना शुभ माना जाता है। यानी आपके घर से बाहर जाते समय शमी का पौधा आपके दाएं तरफ पड़ना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और उस घर में धन-ऐश्वर्य की भी कभी कमी नहीं होती।
2. सभी के पौधे को शनिवार के दिन घर में लगाना चाहिए। शमी के पौधे की जड़, पत्तियां, इसके फूल, शाखा और कांटे सभी अंग शनि ग्रह से संबंधित दोषों को दूर करने में सहायक माने गए हैं।
3. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में शमी के पौधे के नीचे रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
4. शमी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर इसकी पत्तियां मुरझा गई हैं तो तुरंत नया पौधा गमले में लगा देना चाहिए, वरना घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: मान्यता- तुलसी पूजा से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, लेकिन पूजा के दौरान इन नियमों की न करें अनदेखी
Updated on:
13 May 2022, 1:17 PM IST
Published on:
13 May 2022, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.