3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मान्यता- तुलसी पूजा से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, लेकिन पूजा के दौरान इन नियमों की न करें अनदेखी

Tulsi Puja Rules: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को एक बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी नित्य नियम से पूजा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 May 2022, 11:55 AM IST

tulsi puja ke niyam, tulsi puja ki vidhi, tulsi ki patti kab nahi todna chahiye, tulsi puja rules, tulsi holy basil worship, तुलसी पूजा कैसे करें, तुलसी पूजा के नियम, तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए, तुलसी पूजा के फायदे, तुलसी की पूजा कब नहीं करनी चाहिए, tulsi ka paudha kahan nahi lagana chahiye, तुलसी पूजन विधि,

मान्यता- तुलसी पूजा से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, लेकिन पूजा के दौरान इन नियमों की न करें अनदेखी

Tulsi Puja Ke Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी एक पूजनीय पौधा है जिसे माता का दर्जा दिया जाता है। भगवान विष्णु को भी तुलसी अत्यंत प्रिय मानी गई है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा जिस घर में लगा होता है और जहां रोजाना विधि-विधान से तुलसी की पूजा की जाती है, उस घर का सुख-सौभाग्य सदा बना रहता है। साथ ही घर में लगा तुलसी का पौधा परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। लेकिन शास्त्रों में यह भी माना गया है कि इस पवित्र पौधे की पूजा में की गई गलतियां या कोई भी अनदेखी आपको फायदे की जगह विपरीत परिणाम दे सकती है। तो आइए जानते हैं तुलसी पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है...

तुलसी पूजा के दौरान रखें ये सावधानियां-

1.
यूं तो घर में लगे तुलसी के पौधे पर नियमित जल चढ़ाना और पूजा करना शुभ होता है, लेकिन शास्त्रों में रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना वर्जित माना गया है। वहीं इस दिन आप शाम के समय तुलसी के पास दीपक भी न जलाएं। इसके अलावा एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के दिन भी तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना सही नहीं माना गया है।

2. तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए इसकी पत्तियां कभी खराब या बासी नहीं होती हैं। यानी पुरानी तुलसी की पत्तियों को फेंकना नहीं चाहिए, बल्कि आप उन्हें पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. धार्मिक मान्यता के मुताबिक कभी भी पूजा के लिए या भोग में तुलसी दल का इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पत्तों को शाम के समय नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि इससे पाप चढ़ता है।

4. माना जाता है कि रविवार को छोड़कर नियमित रूप से तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर के लोगों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

5. तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे परिवार के लोगों को धन हानि हो सकती है। वहीं घर की उत्तर या ईशान दिशा में लगा हुआ तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वैशाख पूर्णिमा को क्यों कहा जाता है पीपल पूर्णिमा? इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा मानी जाती है फलदायी