
CBSE Board Result 2023
CBSE Result 2023: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र-छात्राओं को है। सीबीएसई रिजल्ट के लिए, डेट व टाइम का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 21 मार्च तक एवं 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी। जिसमें 38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अब CBSE, 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर देगा। इसके लिए रिजल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेट और टाइम के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे। स्टूडेंट्स को अनपन रिजल्ट देखने के लिए अपना सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर तथा अन्य विवरण दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
डेट और टाइम के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन।
सीबीएसई रिजल्ट के लिए, डेट व टाइम का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार अब CBSE, 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर देगा। इसके लिए रिजल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेट और टाइम के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई, 2022 को घोषित किये गए थे।
यह भी पढ़ें- Summer Vacation: इस दिन से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
CBSE Board Results 2023 रिजल्ट कैसे करें चेक ?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 या 12 परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब यहां उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
6. सीबीएसई परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़ें- IAF Agniveer Exam: अग्निवीर IAF परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी
Published on:
10 May 2023 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
