8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DMRC Result 2020: 1492 पदों का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें परिणाम

Delhi Metro Result 2020: दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिख‍ित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। यह परीक्षा 3 फरवरी 2020 को 1492 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jitendra Kumar Rangey

Apr 07, 2020

Delhi Metro Result 2020: दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिख‍ित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। यह परीक्षा 3 फरवरी 2020 को 1492 पदों के लिए आयोजित की गई थी।


इस रिजल्ट को आप दिल्ली मेट्रो की ऑफिशि‍यल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

ये होगी सैलरी

डीएमआरसी के विभिन्न पदों के लिए सैलरी अलग-अलग है जिसकी पे स्केल 37 000 से 1,15,000 है। अगर आप जॉब प्रोफाइल की पूरी डीटेल देखना चाहते हैं तो ऑफिशि‍यल नोटिफिकेशन चेक करें।

DMRC 2020 Result देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा का अगला राउंड कब होगा, इसकी डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। फिलहाल अब अगले चरण में इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में कस्टमर रिलेशन अफसर पद के लिए अगले राउंड के साथ साथ साइको टेस्ट के लिए भी बुलाया जाएगा। ये टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा।

कट ऑफ भी करें चेक

दिल्ली मेट्रो की तरफ से रिजल्ट के साथ ही परीक्षार्थियों की कट ऑफ सूची भी जारी कर दी गई है। ये कट ऑफ सूची आप आप डीएमआरसी की ऑफिशि‍यल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सभी पदों के लिए अलग से पीडीएफ फाइल जारी की गई है जिसमें कटऑफ भी दी गई है।