6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 12th Arts Result 2018: जानें पिछली बार की तुलना में कितना कम रहा इस बार का परिणाम

इस बार RBSE 12th Arts Result का कुल रिजल्ट 88.89 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले वर्ष रिजल्ट का प्रतिशत 89.05 रहा था
2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jun 01, 2018

RBSE 12th Arts Result 2018

RBSE 12th Arts Result 2018: जानें पिछली बार की तुलना में कितना कम रहा इस बार का परिणाम

राजस्थान सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग 2018 का परिणाम जारी हो गया है। इस साल Rajasthan 12th Arts परीक्षा का रिजल्ट 88.89 फीसदी रहा है। यानि इस बार 88.89 प्रतिशत बच्चे 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पास होने में सफल हुए। स्टूडेंट अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रहा इस बार का रिजल्ट
इस बार RBSE 12th Arts Result का कुल रिजल्ट 88.89 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले वर्ष रिजल्ट का प्रतिशत 89.05 रहा था। इस बार के लिए 5,37,359 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि पिछली बार 5,65,930 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। साल 2017 में लड़कियों को पास प्रतिशत 91.35 रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 87.04 रहा था।

पिछली बार 27 मई को आया था परिणाम
आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग का परिणाम पिछले साल 27 मई को जारी किया गया था। इस बार पिछले साल की तुलना में 38 हजार से अधिक विद्यार्थी कम शामिल हुए हैं। हालांकि इस बार इस बार परीक्षाएं भी कुछ विलंब से शुरू हुई थीं जिस वजह से परिणाम भी देर से आया है।

12वीं साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का नतीजे पहले ही घोषित
23 मई को आए नतीजों में साइंस व कॉमर्स में कुल 87.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस साइड का ओवरऑल रिजल्ट 86.60 प्रतिशत रहा। साइंस में इस बार रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 87.78 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में ओवरआल 91.09 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 28.26 प्रतिशत रहा है।

ऐसे देखें राजस्थान 12वीं कला का परिणाम
— सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
— इसके बाद इसके होमपेज पर नजर आए आ रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
— यहां आपको Senior Secondary (arts) - 2018 Result का लिंक नजर आएगा, जिसे ओपन करना पड़ेगा।
— यहां पर आप अपने रोल नंबर और पूछी गई अतिरिक्त जानकारी डालें, कुछ ही सेकेंड में स्क्रीन पर आपको अपना रिजल्ट नजर आने लगेगा। जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।