1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से छूटकर पीड़िता के साथ दोबारा किया दुष्कर्म, फिर गिरफ्तार

रीवा में अपराधियों के हौंसले बुलंद, जेल से छूटकर आए एक रेप के आरोपी ने दोबारा किया दुष्कर्म...।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Manish Geete

Aug 29, 2022

rewa.jpg

रीवा। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम नहीं हो रही है। रीवा में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में रेप करने के बाद जेल में बंद आरोपी जमानत पर छूटकर बाहर आ गया। उसके हौंसले इतने बुलंद थे कि वो दोबारा से उसी पीड़िता के पास पहुंच गया और उसके साथ ज्यादती की। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पीड़िता किसी काम से जा रही थी, तभी वहां पहुंचकर आरोपी अनुराग तिवारी निवासी खटखरी ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। वह उसे अपने साथ जबरदस्ती सूनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई गई। बता दें कि आरोपी ने साल भर पहले भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। तब भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी कई महीने बाद जमानत पर बाहर आया था।

जन शिक्षक निलंबित

इधऱ, नलखेड़ा (आगर) के बड़ागांव निवासी जेल में बंद पिलवास के शासकीय उत्कृष्ट मावि के जनशिक्षक संतोष मेघवाल को जिला पंचायत सीइओ ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय जिला शिक्षा केंद्र आगर-मालवा होगा।