
CM Mohan Yadav reached Rewa to pay tribute to his father-in-law after returning from abroad-image X
CM Mohan Yadav - एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे से लौट आए हैं। वे स्पेन से नई दिल्ली आए। रविवार को वे अपने स्वर्गीय ससुर ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि देने ससुराल रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव की तस्वीर पर फूल अर्पित किए। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई को विदेश यात्रा के लिए दुबई रवाना हो गए थे, इसी दौरान मंगलवार की रात उनके ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन हो गया था। दुबई से वे स्पेन के आधिकारिक दौरे के लिए रवाना हो चुके थे जिसकी वजह से स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। हालांकि उनके दोनों बेटे अंतिम दर्शन के लिए रीवा पहुंचे थे।
सीएम मोहन यादव विदेश से वापस आते ही सीधे रीवा के संजय नगर स्थित ससुराल पहुंचे और स्वर्गीय ससुर ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर भी पोस्ट कर स्वर्गीय ससुर ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में उन्होंने लिखा-
आज रीवा में ससुराल पहुंचकर पूज्य ससुर स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादवजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक शिक्षक के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पूर्ण निष्ठा से देश और समाज की अनुपम सेवा की। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनके चरणों में कोटिशः नमन।
Updated on:
20 Jul 2025 08:45 pm
Published on:
20 Jul 2025 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
