21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘FIR’ सीरियल के जैसी इंस्पेक्टर चौटाला बनी घूम रही थी नकली वर्दीधारी महिलाएं, असली पुलिसकर्मियों से पड़ गया पाला, जानें

Fake Police: रीवा में दो युवतियां नकली पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस बनकर लोगों से वसूली कर रही थी कि तभी उनका पाला असल महिला पुलिसकर्मियों से पड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Akash Dewani

Dec 28, 2024

Fake Police arrested in Rewa

Fake Police:मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां असली महिला पुलिस ने दो फर्जी महिला पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों महिलाएं नकली पुलिस की वर्दी पहनकर लाडली लक्ष्मी पथ पर लोगों से वसूली कर रही थी और धौस जमा रही थी। एक राहगीर ने पुलिस को बताया कि इनमे से एक महिला थानेदार और एक आरक्षक की वर्दी में थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

रियल पुलिस ने फर्जियों को घेरा

यह मामला शुक्रवार दोपहर का है जब रेड कोड टीम शहर में गस्त लगा रही थी। गस्त लगाते हुए वह लाडली लक्ष्मी पथ तक पहुंचे। यहां उन्हें दो महिला पुलिसकर्मी लोगों पर धौस झाड़ते हुए दिखी। टीम को शक हुआ तो वह तुरंत दोनों पुलिस कर्मियों के पास गए और सवाल जवाब किया। टीम की महिला पुलिसकर्मी ने उनसे सवाल किया जिसका जवाब वह सही तरीके से नहीं कर रही थी। रेड कोड टीम को दोनों महिलाएं संदिग्ध लगी और उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया वह फर्जी पुलिस है।

यह भी पढ़े- सौरभ और चेतन के घरों पर ईडी के छापे, 14 घंटे की तलाशी में खाते-लॉकर सील, दस्तावेज जब्त

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सिविल लाइन्स थाना प्रभारी कमलेश साहू ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने और इनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है जो इन महिलाओं का दोस्त बताया जा रहा है। महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वह फरार हो गया है।