
gender ratio Collector sent a doctor Test of gender ratio
रीवा. कलेक्टर ने बार-बार रोक लगाने के बावजूद सेक्स परीक्षण करने वाले डॉक्टर डॉ. आरुण अग्रवाल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत आखिकार तीन माह बाद जेल भेज दिया। कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव के इस कार्रवाई से चिकित्सकों सहित जांच करने वाले डॉक्टरों में हडकंप मच गया है। कलेक्टर के आदेश पर सेक्स परीक्षण के आरोपी चिकित्सक पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया है। कलेक्टर सेक्स परीक्षण करने वाले अन्य डॉक्टरों की गोपनीय जांच करा रहे हैं।
पांच जुलाई को स्टिंग कर पकड़ा था, फिर भी सेक्स परीक्षण से नहीं माना डॉक्टर
शहर के यूनिवर्सिटी रोड पर खुटेही में स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल के नर्सिंग होम में जिला प्रशासन ने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन माह पहले स्टिंग कर सेक्स परीक्षण का पर्दाफाश किया था। मामले की जांच के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया था। इस मामले में तो उनको जमानत मिल गई थी। लेकिन, चिकित्सक द्वारा कार्रवाई के बाद दोबारा चोरीछिपे सेक्स परीक्षण किया जा रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें कलेक्टर और पुलिस पुलिस के पास पहुंच रही थी। शिकायतों का परीक्षण कराया गया तो बात सही निकली। पुलिस अधीक्षक ने जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा था।
कलेक्टर ने दर्ज कराई एफआर
मामले में कलेक्टर ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर सेक्स परीक्षण के आरोपी डॉ. अरुण अग्रवाल के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा (3, 2) के तहत एफआरआर दर्ज कर जेल भेजने का आदेश दिया है। कलेक्टर के द्वारा रासुका की कार्रवाई के बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह पुलिस ने उनके घर में दबिश दी और चिकित्सक को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीधे जेल में दाखिल कर दिया। कार्रवाई की सूचना से चिकित्सकों में हडक़ंप मच गया।
अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक पर रासुका की कार्रवाई की गई है। सेक्स परीक्षण की शिकायत पर पहले मशीन सीज कर दी गई थी। इसके बाद भी वह चोरीछिपे सेक्स परीक्षण करते थे। जिससे दोबारा परीक्षण कराया गया। ऐसे लोगों के चलते जिले का लिंगानुपात पिछले छह माह से कम हो गया। समाज में समांतार की स्थित न पैदा हो इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर राज्य शासन को सूचना भेज दी गई है।
ओपी श्रीवास्तव, कलेक्टर
Published on:
03 Oct 2019 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
