25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद पति का सपना पूरा करने टीचिंग छोड़ सेना में लेफ्टिनेंट बनी पत्नी, पढ़ें पूरी खबर

जहां पति को मिली थी शहादत लेफ्टिनेंट बनने के बाद पत्नी को वहीं मिली पहली पोस्टिंग...

2 min read
Google source verification

रीवा. विन्ध्य की भूमि वीरों और शहीदों की है। इन्हीं में शामिल हैं रीवा जिले के ग्राम फरेदा के लांस नायक स्व. दीपक सिंह। वीर चक्र से सम्मानित दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने अपना हौसला बढ़ाते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। शादी के महज 15 महीने बाद ही शहीद पति को खोने वाली रेखा सिंह ने पति का सपना पूरा कर दिया है। रेखा सिंह अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। रेखा सिंह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में कमीशन हुई हैं और उनकी पहली पोस्टिंग उसी जगह पर हुई है जहां उनके पति शहीद हुए थे। भारतीय सेना के ट्रेनिंग सेंटर चेन्नई में रेखा सिंह पासिंग परेड में शामिल हुई। जहां उनके कंधे में लेफ्टिनेंट का बैच लगाया गया। जिस वक्त रेखा सिंह को लेफ्टिनेंट का बैच लगाया गया वो पल बेहद ही गौरांवित करने वाला था।


टीचिंग छोड़ पति का सपना पूरा करने बनीं लेफ्टिनेंट
शादी से पहले रेखा सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय में टीचर थीं। शादी के बाद पति शहीद दीपक सिंह ने उन्हें अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया था। शादी के महज 15 महीनों बाद ही जब पति दीपक शहीद हुए तो रेखा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन इसके बाद भी रेखा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने मजबूत इरादों व दृढ़ संकल्प के जरिए पति का सपना पूरा करते हुए अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।

यह भी पढ़ें- रीवा के वीर अमर सपूत शहीद दीपक सिंह को मिला मरणोपरांत वीर चक्र

शादी के 15 महीने बाद ही पति को खो दिया था
बता दें कि वीर दीपक सिंह भारतीय सेना के जांबाज सैनिक के रूप में 15 जून 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके शहादत की खबर रीवा पहुंचने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी रेखा पर जैसे वज्रपात हो गया। विवाह के केवल 15 माह के बाद रेखा ने पति को खो दिया था। दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद के परिजन को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के दीपक को वीर चक्र का सम्मान, चीनी सैनिकों से संघर्ष करते शहीद हो गए थे

जहां पति की शहादत वहीं पहली पोस्टिंग
रेखा सिंह की पहली पोस्टिंग ऑर्डिनेंस रेजिमेंट में हुई है। ये रेजीमेंट अभी लेह में मौजूद है इस तरह से रेखा सिंह की पहली पोस्टिंग वहीं हुई है जहां उनके पति शहीद दीपक सिंह की शहादत हुई थी। बता दें कि रेखा सिंह को पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली थी लेकिन वो हताश नहीं हुईं और दूसरा प्रयास किया जिसमें उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ था और 28 मई 2022 से वो चेन्नई में ट्रेनिंग ले रही थीं जो अब पूरी हो चुकी है।

देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ