
4 साल पहले हुआ था नाबालिग का अपहरण, अब अपनी बच्ची के साथ यूपी में मिली, बोली- 40 हजार में किया था 'सौदा'
मध्य प्रदेश के रीवा से अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की 4 साल बाद उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बरामद हो गई है। युवती का कहना है कि, चार साल पहले जब उसका अपहरण हुआ था, तब वो नाबालिग थी। अपहरणकर्ता ने उसे 40 हजार रुपए में एक युवक को बेच दिया गया था। उस युवक ने नाबालिग से शादी भी कर ली। हालंकि, अब इस हैरान कर देने वाले अपहरण के मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अपने पति की प्रताड़ना से परेशान आकर महिला अपनी बेटी को लेकर भाग आई।
अपनी मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस के सामने खुद पर हुए अत्याचार की कहानी को बयां की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बता दें कि, इस मामले में अपहरण का केस मध्य प्रदेश मं दर्ज हुआ था, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी तत्काल इसकी सूचना मध्यप्रदेश की पुलिस को दी। इसके बाद जनपद में आई मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी युवक और अपहरण की गई महिला को अपने साथ रीवा ले आई। पिलहाल, अब ये मामला उत्तर प्रदेश के साथ साथ मद्य प्रदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये है मामला
आपको बता दें कि, मामला उत्तर प्रदेश के आयाना थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सेगनपुर गांव का है। यहां एक महिला अपने पति के घर से फरार हो गई थी। कुछ दिन बाद वो अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। यहां महिला ने पुलिस को बताया कि, उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वो घर छोड़कर अपनी बेटी के साथ लेकर भाग आई है। पुलिस को महिला के पास से दो आधार कार्ड मिले, जिसपर अलग - अलग पते लिखे थे। इसपर पुलिस ने सवाल किया तो महिला ने बताया कि, वो मध्य प्रदेश के रीवा में रहती थी। 4 साल पहले वर्ष 2018 में उसका अपहरण किया गया था। अपहरण के समय वो नाबालिग थी। महिला ने ये आरोप भी लगाया कि, सेगनपुर गांव के एक युवक ने उसका अपहरण कर 40 हजार रुपए में एक युवक को बेच दिया था।
महिला ने बताया कि, सेगनपुर गांव के युवक ने उसे कैलाश नाम के युवक को 40 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके बाद कैलाश ने उससे नाबालिग अवस्था में ही शादी कर ली थी। उसके कुछ सालों बाद उसे एक बेटी भी हुई। बेटी के होने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट करने लगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वो अपनी बेटी के साथ लेकर घर से फरार हो गई। महिला का कहना है कि, कुछ दिन तो वो इधर उधर भटकती रही। लेकिन, न्याय की आस लगाकर अब वो पुलिस के पास पहुंची है। फिलहाल, यूपी पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस महिला को लेने पहुंची और अपने साथ रीवा ले आई है।
बेजुबान से प्यार की मिसाल : डॉग की मौत पर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो
Published on:
27 Dec 2022 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
