
युवक ने ऑर्डर की वेज बिरयानी, नामी होटल ने परोस दी चिकन बिरयानी, होटल पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में बिरयानी का झगड़ा पुलिस केस में तब्दील हो गया है। यहां एक युवक द्वारा नामचीन होटल के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल हुआ ये कि, एक युवक इंदौर के एक होटल में खाना खाने गया था। यहां उसने वेज बिरयानी ऑर्डर की, लेकिन होटल की ओर से युवक को चिकन बिरयानी परोस दी गई। युवक को इस बात का अंदाजा उस समय हुआ, जब उसने खाते समय बिरयानी के भीतर से चिकन की हड्डियां देखीं।
युवक का आरोप है कि, इस बात का अहसास उसे तब हुआ जब उसने प्लेट में ध्यान से देखा। तब उसे पता लगा कि, बिरयानी में हड्डियां रखी हैं। युवक का कहना है कि, ये देखकर उसके होश उड़ गए। गलत ऑर्डर दिये जाने पर युवक ने पहले तो होटल में ही जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद उसने विजय नगर थाने पहुंचकर शहर के भमोरी इलाके में बने अल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है।
मामला शांत करने पर तुला था होटल मैनेजर
आपको बता दें कि, शहर के शालीमार इलाके के रहने वाले आकाश कुमार दुबे सोमवार शाम अल्बा बैरिस्टो होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने खाने में वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन, कुछ देर बाद ऑर्डर लेकर आया वेटर उनकी टेबल पर वेज बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी रख गया। आकाश ने ध्यान से देखा तो उसमें हड्डी दिखाई दीं। इस पर आकाश ने होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती से शिकायत की। मगर, मैनेजर ने गलती न मानते हुए मामला दबाने की कोशिश में लगा रहा। पीड़ित आकाश ने पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद आकाश विजय नगर थाने पहुंचकर अल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस भी दर्ज करा दिया है।
क्या कहती है पुलिस ?
मामले को लेकर पर डिसीपी संपत उपाध्याय ने कहा है कि अल्बा बैरिस्टो होटल में वेज ऑर्डर के बदले नॉन वेज खाना दिए जाने की शिकायत युवक ने की है। उसका कहना है कि, मेरी धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं। शिकायत करने पर होटल मैनेजमेंट ने मामला दबाने का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
बेजुबान से प्यार की मिसाल : डॉग की मौत पर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो
Published on:
27 Dec 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
