
minor abduction case two accused detained, प्रतीकात्मक तस्वीर (पत्रिका फाइल)
Rewa Minor Abduction Case: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग पैदल घर जा रही तभी सरेराह बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अपने साथ बहुती जलप्रपात के पास सुनसना जगह पर लेकर गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी नाबालिग को गांव के पास छोड़कर भाग गए। घटना लार थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।
घटना 9 जुलाई की है, तब 14 वर्षीय नाबालिग पैदल अपने घर जा रही थी। रास्ते में दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और जबरदस्ती उसको बाइक में बैठाकर करीब 4 बजे अपने साथ बहुती जलप्रपात के पास सुनसान स्थान पर ले गए। यहां पर दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ ज्यादती की। करीब चार घंटे तक पीड़िता आरोपियों के चंगुल में रही और रात करीब आठ बजे आरोपी उसे गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों की विरोध किया तो उन्होंने धमकाया, डर के कारण वो शोर भी नहीं मचा पाई। आरोपियों ने उसे बाद में धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।
नाबालिग जब घर पहुंची तो परिजनों ने उससे देर से आने का कारण पूछा, तब नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मंगलवार को परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरु की। इस दौरान आरोपियों की पहचान समीर खान और सोनू खान के रूप में हुई। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे अभी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी मऊगंज सची पाठक ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत आई थी जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में दो युवकों का नाम आया था जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
15 Jul 2026 10:01 pm
Published on:
15 Jul 2026 10:01 pm
