26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के भाजपा नेता पर यूपी में हमला, वाहन पर चढ़कर भीड़ ने की तोड़फोड़, कंप्यूटर-बैग भी छीना

MP BJP Leader Attack in UP : चाकघाट निवासी भाजपा किसान मोर्चा के नेता प्रशांत पाठक के साथ यूपी के प्रयागराज में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके वाहन पर चढ़कर तोड़फोड़ की, साथ ही उन्हें बाहर निकालकर हमला करने का भी प्रयास किया।
2 min read
Google source verification
MP BJP Leader Attack in UP

MP BJP Leader Attack in UP (एमपी के भाजपा नेता पर यूपी में हमला Photo Source- Video Screenshot)

Rewa News :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट में रहने वाले भाजपा नेता पर उत्तर प्रदेश में भीड़ द्वारा हमला करने का हैरतंगेज मामला सामने आया है। गत दिवस तक दिल्ली में चले नीट परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा ये हमला किया गया है। यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने वाहन पर चढ़कर तोड़फोड़ तो की ही। साथ ही, वाहन में सवार लोगों पर हमला करने की भी कोशिश की। किसी तरह चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी की जान बचाकर भीड़ से बाहर निकले। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी में रखा बैग और कंप्यूटर निकाल लिया, जिसका पता नहीं चल सका है।

चेकअप कराने गए थे प्रयागराज

भाजपा किसान मोर्चा के नेता प्रशांत पाठक डॉक्टर से चेकअप कराने प्रयागराज गए हुए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वो शाम को अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे। करीब 5:00 बजे जैसे ही वे प्रयागराज के सुभाष चौक सिविल लाइन के पास पहुंचे, तभी वहां पर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कुछ युवक प्रदर्शन करते दिखाई दिए। उनकी गाड़ी में पार्टी का झंडा लग देख भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ कर सारे शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। गाड़ी के ऊपर चढ़कर युवक काफी देर तक हंगामा करते रहे। इस बीच किसी ने मौका पाकर उनकी गाड़ी में रखा कंप्यूटर और बैग तक निकाल लिया। यही नहीं भीड़ ने गाड़ी पर लगा पार्टी का झंडा तक निकालकर सड़क में फेंक दिया।

घंटेभर भीड़ की दहशत के बीच कार में बंद रहे

प्रशांत पाठक के अनुसार, करीब घंटेभर वो भीड़ से घिरे रहे। आरोपी दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाल कर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। गनीमत रही कि, उनकी गाड़ी का गेट नहीं खुला, जिससे उनकी जान बच गई। चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वे भीड़ से बाहर निकल सके। घटना के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जिनकी जान खतरे में थी।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप

भाजपा नेता घटना की शिकायत प्रयागराज सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि, हमला करने वाले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के गुंडे थे, जिन्होंने उनकी गाड़ी में झंडा देखकर हमला किया है। उनकी जान खतरे में थी। हमलावर उनकी गाड़ी से कंप्यूटर और बैग तक निकालकर ले गए।