मऊगंज के रहने वाले रिटायर्ड हेडमास्टर राम निहोर साकेत की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा की टीम ने मऊगंज में साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी बाबू राजाराम गुप्ता को लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर बाबू राजाराम गुप्ता ने रिटायर्ड हेडमास्टर रामनिहोर साकेत से उनके एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12 लाख 70 हजार रूपए का भुगतान करने के एवज में 50% की राशि रुपए 6 लाख 20 हजार रिश्वत की मांग की थी।