11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद : प्रेम जाल में फंसाने के लिए नसीम बना रिंकू, फिर महिला के साथ जो हुआ वो कर देगा हैरान

दर्ज शिकायत के अनुसार, नसीम खान ने महिला को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम रिंकू कुशवाह बताया, फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

2 min read
Google source verification
Rewa Love Jihad

लव जिहाद : प्रेम जाल में फंसाने के लिए नसीम बना रिंकू, फिर महिला के साथ जो हुआ वो कर देगा हैरान

मध्य प्रदेश के रीवा में लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां नसीम खान नाम के एक युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम रिंकू कुशवाह बताया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 जून को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की थी जिस पर रीवा के महिला थाने की पुलिस ने शून्य पर मुकदमा कायम करते हुए केस डायरी गुढ़ थाने भेज दी।

इधर शिकायत दर्ज होने के बाद नसीम खान से रिंकू कुशवाहा बना आरोपी गांव छोड़कर भाग गया। वहीं, मामले की जांच करते हुए गुढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। वहीं, मुखबिर से सूचना मिलने पर अब पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Shocking : दीवार से लटकाकर कुत्ते को दी फांसी


गुजरात से रीवा लाया था आरोपी

बताया जा रहा है कि, रीवा जिले के जनेह थाना इलाके की एक महिला गुजरात के गांधी नगर में अपने पति के साथ काम करती थी। उसका अपने पति के साथ कुछ विवाद चल रहा था। इसी दौरान महिला की दोस्ती वहां रहने वाले रिंकू कुशवाह से हुई। वो लगातार महिला के संपर्क में था। जहां प्रेम संबंध बनाकर आरोपी महिला को अपने रीवा के पांती गांव मे स्थित अपने घर ले आया। घर पहुंचते ही महिला को जानकारी लगी कि, वो रिंकू नहीं बल्कि नसीम है। इसके बाद जब महिला ने अपने घर जानें की बात कही तो आरोपी ने महिला को घर में ही बंधक बना लिया। आरोप है कि, इस दौरान उसने महिला को प्रताड़ित करते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया।


मुबई से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

यहां महिला ने मौका पाकर किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया, साथ ही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल 376 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच गुढ़ पुलिस को सौंप दी। शिकायत के बारे में जब आरोपी नसीम खान को जानकारी हुई तो वह शहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी, इसी दौरान उसकी लोकेशन मुंबई मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची, जहां मुंबई स्थित उसके दोस्त के घर से आरोपी नसीम को गिरफ्तार किया गया और पुलिस उसे रीवा लेकर आई जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।