23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के उत्कृष्ट कॉलेज में घमासान और बदलाव के बीच बीता दिन, जानिए पूरे दिन की गतिविधि

छात्रों ने किया प्रदर्शन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 29 Jul 2018, 2:21 PM IST

NSUI protection in TRS College Rewa, additional director for principal

NSUI protection in TRS College Rewa, additional director for principal

रीवा। टीआरएस कालेज में शनिवार का दिन घमासान भरा रहा। एक ओर जहां छात्रों का धरना प्रदर्शन चला। वहीं दूसरी ओर से शासन स्तर बड़ा बदलाव भी हुआ। यह महज संयोग रहा लेकिन पूरे दिन कॉलेज में चर्चाओं और धरना प्रदर्शन का दौर जारी रहा। जिससे छात्र से लेकर अधिकारी तक सभी प्रभावित रहे।

कॉलेज में प्रशासनिक फेरबदल रहा बड़ा बदलाव
कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के बीच सबसे बड़ा बदलाव प्रशासनिक फेरबदल का रहा है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक पद को लेकर चल रही कयासबाजी को खत्म कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र शर्मा को अतिरिक्त संचालक का दायित्व सौंपा गया है। इस बावत शासन स्तर से शाम को आदेश जारी कर दिया गया।

प्रभार पर रही हैं जीडीसी की प्राचार्य डॉ. नीता सिंह
उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव के 30 जून को सेवानिवृत्ति के बाद शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता सिंह को तत्काल में उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त संचालक का कार्यभार सौंपा गया था। तब से अभी तक डॉ. नीता सिंह ही अतिरिक्त संचालक की जिम्मेदारी देख रही थी। अब डॉ. सत्येंद्र शर्मा स्थायी अतिरिक्त संचालक के रूप में कार्यभार देखेंगे।

प्राचार्य की जिम्मेदारी फिर से डॉ. रामलला शुक्ला को मिली
डॉ. सत्येंद्र शर्मा के अतिरिक्त संचालक बनाए जाने के साथ ही शासन स्तर से टीआरएस कॉलेज के प्राचार्य की जिम्मेदारी डॉ. रामलला शुक्ला को दिए जाने का आदेश जारी हुआ है। डॉ. शुक्ला इससे पहले प्रभारी के रूप में प्राचार्य की जिम्मेदारी देखते रहे हैं। डॉ. शर्मा के आने के बाद उन्हें कॉलेज के नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शनिवार को इस बदलाव को लेकर सुबह से ही कयासबाजी शुरू हो गई थी लेकिन आदेश शाम को जारी हुआ।
------------

TRS College Rewa , additional director for principal" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/29/0000_1_3174334-m.jpg">
patrika IMAGE CREDIT: Patrika

इधर कॉलेज से लेकर एडी कार्यालय तक मचा रहा हंगामा
कॉलेज में दूसरा मामला छात्रों के हंगामे से जुड़ा रहा। कॉलेज में 60 फीसदी से कम अंक वालों को प्रतिबंधित किए जाने से छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया। छात्रों ने कॉलेज से लेकर अतिरिक्त संचालक कार्यालय तक हंगामा मचाया। तत्कालीन अतिरिक्त संचालक डॉ. नीता सिंह को ज्ञापन सौंपकर 60 फीसदी से कम अंक वाले छात्रों को भी मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव मंजुल त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, अतुल द्विवेदी, शुभम सिंह चंदेल, विपिन तिवारी अर्पित पांडेय, सोमिल पांडेय, पवन सिंह, मुजीब खान, यमन अली, नावेद खान, जुनैद खान, अंकित सिंह, प्रदीप सोंधिया, चंदन सिंह, अमन खान, शैफ अंसारी, उवैद खान, शाहिल खान, नायाब खान, शिवम तिवारी, अनुराग चतुर्वेदी सहित अन्य छात्र शामिल रहे।