7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ की गाड़ियों से एमपी का हाईवे जाम, 24 घंटों में गुजरे 24 हजार वाहन

National Highway 30 in Rewa मध्यप्रदेश का एक हाईवे इन दिनों गाड़ियों से भर रहा है। नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर से रोज हजारों वाहन गुजर रहे हैं

2 min read
Google source verification

रीवा

image

deepak deewan

Jan 28, 2025

National Highway 30 in Rewa

National Highway 30 in Rewa

मध्यप्रदेश का एक हाईवे इन दिनों गाड़ियों से भर रहा है। नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर से रोज हजारों वाहन गुजर रहे हैं
वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि इससे जाम लग रहा है। हाईवे पर वाहनों की बढ़ती रेलमपेल प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान की चाहत के चलते हो रही है। इस एनएच से एमपी सहित कई राज्यों के लोग प्रयागराज जा रहे हैं। सोमवार को तो यहां से 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे। मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने वाहनों से निकल रहे हैं।

प्रयागराज के महाकुंभ ने रीवा में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ा दिया है। हालात यह है कि हाईवे पर लगातार वाहन दौड़ रहे हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान होना है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में लोग स्नान करने यहां से गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी में बड़ा फैसला, 1 अप्रेल से लागू होगी शराबबंदी, दुकानों पर हमेशा के लिए लग जाएगा ताला

यह भी पढ़ें: एमपी में आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, सस्ती होगी शराब, नई वेरायटी लांच करेगी सरकार

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से हजारों वाहन प्रयागराज पहुंच चुके हैं। सोहागी टोल प्लाजा में ही महज 24 घंटे में 24210 वाहन गुजरे। इनमें करीब 21 हजार कार, जीप शामिल हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान सहित कई प्रदेशों की गाडिय़ां रीवा के इस हाइवे से होकर प्रयागराज पहुंच रही हैं।

टोल प्लाजा में लग रहा जाम
बड़ी संख्या में वाहन कुंभ के लिए जा रहे हैं। इससे टोल प्लाजा में वाहनों की लंबी कतार लग रही है। जोगनिहाई टोल प्लाजा में वाहनों की खासी रेलमपेल मच रही है। टोल से निकलने में करीब आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। यूपी जाने वाले रूट पर सबसे ज्यादा सुबह के समय जाम रहता है। इस वक्त अधिकतर लोग कुंभ स्नान के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी के अरबपति बिल्डर का हुआ बुरा हाल, धंस गईं आंखें- पिचक गए गाल, देखें सौरभ शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर

यह भी पढ़ें: एमपी में चौड़ी करेंगे सड़कें, जमींदोज होंगे मकान-दुकान, मुआवजा की उठी मांग