7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result Live : रीवा सीट पर भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने जीता चुनाव

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा सीट पर एक बार फिर दर्ज की जीत

2 min read
Google source verification
rewa_1.jpg

मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 74 रीवा सीट पर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने चुनाव जीत लिया है। रीवा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने राजेन्द्र नाम के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इतना ही नहीं भाजपा के राजेन्द्र शुक्ला और कांग्रेस के इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा एक ही कॉलेज में साथ में पढ़ाई की थी। राजेन्द्र v/s राजेन्द्र के इस मुकाबले में भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने करीब 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

राजेन्द्र शुक्ल v/s राजेन्द्र शर्मा
रीवा विधानसभा सीट पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल और कांग्रेस के इंजी. राजेन्द्र शर्मा के बीच चुनावी मुकाबला है। राजेन्द्र शुक्ल 4 बार से रीवा सीट से लगातार विधायक हैं और ये उनका पांचवा चुनाव है। वहीं दूसरी तरफ राजेन्द्र शर्मा को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। दिलचस्प बात ये है राजेन्द्र शुक्ल और राजेन्द्र शर्मा स्कूल से लेकर कॉलेज तक एक साथ पढ़े हैं। लेकिन इस बार दोनों चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। रीवा विधानसभा सीट का व्यापारी वर्ग ही नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाता है। ऐसे में यहां का व्यापारी वर्ग अभी तक राजेंद्र शुक्ला पर भरोसा जताता आ रहा है। मगर अब कांग्रेस से राजेंद्र शर्मा चुनावी मैदान में हैं जो खुद एक बड़े व्यापारी हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : क्या कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ले पाएंगे भाजपा के राकेश गिरी से पिछली हार का बदला ?

रीवा सीट
कुल मतदाता- 3 लाख 45 हजार 697
पुरुष मतदाता- 1 लाख 80 हजार 101
महिला मतदाता - 1 लाख 65 हजार 596

पिछले दो विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत

साल 2018- 67.22%
साल 2013- 63.08%

रीवा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के अभय मिश्रा को 18 हजार 89 वोटों से हराया।
साल 2013- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के कृष्ण कुमार गुप्ता को 37 हजार 546 वोटों से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : एक बार फिर चुनावी मैदान में 10 साल पुराने विरोधी, कौन पड़ेगा किस पर भारी ?