12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेखौफ बदमाश : क्लीनिक में घुसकर बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली

डॉक्टर के सिर को छूकर निकली गोली, रीवा जिले के बैकुंठपुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई वारदात ।

less than 1 minute read
Google source verification
rewa.jpg

रीवा. रीवा में बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर पर क्लीनिक में घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली डॉक्टर के सिर को छूकर निकली है और डॉक्टर की हालत खतरे से बाहर है। अचानक हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया और जब तक क्लीनिक में मौजूद लोग कुच समझ पाते उससे पहले ही बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कई स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। दो की संख्या में आए बदमाशों के उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ की ओर भागने की सूचना है।

क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर चलाई गोली
वारदात रीवा के बैकुंठपुर कस्बे की है जहां डॉक्टर दिवाकर सिंह क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश क्लीनिक में पहुंचे और डॉक्टर के ऊपर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से क्लीनिक व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। डॉक्टर दिवाकर के शरीर से खून निकल रहा था जिन्हें तुरंत लोग मेडिकल कॉलेज लकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया है कि गोली डॉक्टर दिवाकर के सिर को छूकर निकली है।

देखें वीडियो-

यूपी बॉर्डर की तरफ भागे बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु की। जानकारी मिली है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश यूपी के शंकरगढ़ की ओर भागे हैं। बदमाश कौन हैं और कहां से आए थे और किस कारण से उन्होंने डॉक्टर के ऊपर फायरिंग की ये सभी सवाल अभी अनसुलझे हैं जिन्हें सुलझाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

देखें वीडियो-