6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान हांसिए में, स्वच्छ रीवा में देखिए गंदगी के नजारे

नहीं आते सफाईकर्मी, हरिजन-आदिवासी बस्ती को नगर निगम ने किया उपेक्षित
2 min read
Google source verification
REWA : PM Modi's cleanliness drive in Hansiye

REWA : PM Modi's cleanliness drive in Hansiye

रीवा. इस वार्ड में नालियों का टोटा है। जहां नालिया है भी वह जाम हो चुकी हैं। वार्ड में ऐसे हालात हैं कि गंदगी चारों ओर फैली हुई है। लोग नरक जैसे हालत में गुजारा कर रहे हैं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है, वार्ड पार्षद ने जनता से दूरी बना ली है। कभी कोई सफाईकर्मी इस वार्ड में नहीं जाता। हम बात कर रहे हैं वार्ड 25 एवं 26 की सीमा पर पीटीएस कॉलोनी के बगल में स्थित बस्ती की।

यहां के हालत बदतर हो गए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा समस्या से निजात दिलाने कोई समाधान नहीं निकाला गया। शहर में विकास की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। स्वच्छ भारत अभियान का जगह-जगह प्रचार हो रहा है। लेकिन नहीं हो रही है तो सिर्फ सफाई लोग गंदगी से जूझने को मजबूर हैं। इन वार्डों के हालात देखने के बाद लगता है। हम जहां पहले थे आज भी वहीं हैं। वही गंदगी, वही उखडी सड़कें। स्वच्छता के नाम पर भले ही सरकार ने करोड़ों रुपए फूंक दिए हों लेकिन समस्या का समाधान एक प्रतिशत भी नहीं हुआ है।

cleanliness drive in Hansiye" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/18/rw1840_3271988-m.jpg">
patrika IMAGE CREDIT: patrika

वार्ड क्रमांक 25 की निवासी लक्ष्मीबाई ने बताया कि उनकी बस्ती में सभी हरिजन-आदिवासी वर्ग के लोग रहते हैं जिसके कारण नगर निगम उपेक्षित कर रहा है। लक्ष्मीबाई के घर के सामने नाली जाम हैं। नगर निगम ने आज तक उनकी समस्या नहीं सुनी। सफाईकर्मी इस वार्ड में महीनों से नहीं पहुंचे। लोगों ने खुद नालियों को साफ कर किसी तरह से पानी निकासी की थोड़ी-बहुत व्यवस्था बनाई है लेकिन उसके बाद भी समस्या बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 26 की सुखिया साकेत, गुडिया विश्वकर्मा, सूरज साकेत, सहित अन्य ने बताया कि नाली साफई के लिए वार्ड पार्षद से कई बार कहा गया है। लेकिन पार्षद द्वारा सफाई नहीं कराई जा रही है।

नहीं लगाई स्ट्रीट लाइट
लोगों ने बताया कि बस्ती में रात में अंधेरा रहता है। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाई है। लेकिन इस वार्ड को उपेक्षित किया है। लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है जिससे समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय निवासी बुद्धसेन ने बताया कि यह लापरवाही नगर निगम की है जिस वजह से समस्या बनी हुई है।

सप्ताह में एक दिन आता है कचरा वाहन
वार्ड 25 में कचरा वाहन सप्ताह में एक दिन आता है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। अभी तक कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा, कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत करने के बाद गंदगी का ढेर लोगों के घरों के सामने लगा हुआ है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों का डर बना रहता है।

-----------------------------

छोटे जाती के होने कारण हमारे घर के सामने सफाई नहीं होती है। इस समस्या से कैसे निजात मिलेगी भगवान ही मालिक है। वार्ड पार्षद से कई बार कह चुके हैं लेकिन आश्वासन देकर भूल जाते हैं।
लक्ष्मीबाई साकेत, रहवासी

----------------------------

नाली नहीं होने से सड़क पर कीचड़ जमा हुआ है। बारिश होने पर घरों में नाली का गंदा पानीं घुसकता है। सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर चुके हैं। आज तक निराकरण नहीं किया गया।
मुन्नी देवी कुशवाहा, रहवासी