
एमपी के रीवा की छात्रा की चीन में मौत
रीवा. एमपी के रीवा की एक छात्रा की चीन में मौत हो गई। वह वहां एमबीबीएस करने गई थी। छात्रा की मौत दो दिन पहले हुई लेकिन उसका शव अभी तक भारत नहीं लाया जा सका है। मां—पिता अपनी बेटी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पा रहे हैं। अब इस मामले में सरकार से गुहार लगाई गई है।
रीवा की साक्षी सिंह की चीन में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। साक्षी वहां
रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी बहन तनुश्री भी मेडिकल स्टूडेंट है और वहीं रह रही है। साक्षी सिंह की मौत 5 मई को हुई जिसकी सूचना मिलते ही रीवा में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। वे दो दिनों से बेटी का शव घर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो सका है।
साक्षी सिंह का परिजन उसका अंतिम संस्कार यहीं करना चाहते हैं लेकिन पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए परिजनों ने अब भारत सरकार से गुहार लगाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्वीट करने के बाद साक्षी का शव एयरलिफ्ट कराने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए भारतीय दूतावास ने तैयारी कर ली है।
मेडिकल कोर्स कर रहे इंडियन स्टूडेंट
26 साल की साक्षी दो माह पहले ही चाइना गई थी। चीन में बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट हैं जोकि मेेडिकल कोर्स कर रहे हैं। इससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले में भी हजारों भारतीय मेडिकल स्टूडेंट फंस चुके हैं।
Published on:
07 May 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
