
Supporters of Kamleshwar Patel are weighed with laddoo
रीवा. विंध्य से इकलौते और पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री कमलेश्वर पटेल के पहली बार रीवा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दीनदयालधाम मोड़ के पास लड्डुओं से तौला गया। इसके अलावा कई जगह महिलाओं ने भी स्वागत किया।
चोरहटा से पूरे शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत
मंत्री मैहर से जैसे ही चोरहटा बायपास पहुंचे, यहां पर खैरा ग्राम पंचायत सहित आस-पास के ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री का दीनदयाल धाम मोड़ पर लड्ढू से तौला गया और 2 क्विंटल से अधिक लड्ढू बांटा गया। बताया गया है कि बेला से लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढेकहा तिराहे पर किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह की अगुवाई में ढेकहा तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं बैंडबाजे पर थिरके और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर किया स्वागत
देवतालब के शनी पटेल और सुरेन्द शुक्ल ने संयुक्तरूप से बाइक रैली निकाल कर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने जगह-जगह बाइक रैली के साथ जोरदार नारे लगाए।
ये रहे मौजूद
बायपास चोरहटा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ रामायण पांडेय, आदर्श पटेल, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मुन्ना, रजनी शर्मा, अशोक गुप्ता, भजन शुक्ला, तेज प्रताप, खैरा मोड़ पर सरपंच संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह के साथ अखिलेश सिंह, रवि सिंह, शेषमणि पांडेय, रेलवे स्टेशन मोड़ के पास जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, मनीष गुप्ता, हेमराज सिंह सहित अन्य, ढेकहा तिराहे पर दुर्गेश सिंह, सुभाष तिवारी, सुलभ पाण्डेय, राजेंद्र द्विवेदी, संजय तिवारी, राजा खान, ललन पाण्डेय, पुष्पेंद्र तिवारी , मिथिलेश दुबे, जितेंद्र सिंह, मणिराज सिंह, बबलू कुशवाहा, सूरज गुप्ता, विजय पासी सहित अन्य ने स्वागत किया।
15 साल पहले का संकल्प पूरा कराया
पार्टी की सरकार बनाने के लिए बीते 14 वर्षों से संकल्प लेकर चल रहे दो पुराने कार्यकर्ताओं को मंत्री ने सम्मानित किया। हर्दी गांव के पूर्व सरपंच अमर सेन को राजनीतिक द्वेष के चलते पद से पृथक कर दिया गया था। तब से इन्होंने चोटी खुली रख ली और संकल्प लिया कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब इसे काटेंगे। इसी तरह घोघर के रहने वाले मो. शरीफ रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। उन्हें भी भाजपा की सरकार में प्रताडि़त किया गया था। तब से उसके विरोध में संकल्प लेकर जी रहे हैं।
Published on:
29 Dec 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
