28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rewa News: भाजपा नेता से कहासुनी टीआई को पड़ी भारी, लाइन अटैच

TI line attached: थाने के सामने बीजेपी नेता और टीआई के बीच कहासुनी और बहस का वीडियो हुआ था वायरल, 'नौटंकी मत कर, FIR ठोक दूंगा' बोलते सुनाई दे रहे थे टीआई।
2 min read
Google source verification
ti line attached

ti line attached after argument with bjp leader, भाजपा नेता और टीआई के बीच होती बहस (Source-patrika+ chatgpt)

Rewa TI line attached: मध्यप्रदेश के रीवा में भाजपा नेता से कहासुनी करने वाले टीआई विजय सिंह बघेल को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाना परिसर का वीडियो वायरल हुआ था, इसमें टीआई विजय सिंह बघेल भाजपा नेता बंशी साहू के साथ नोकझोंक करते हुए नजर आए थे और एफआइआर करने की धमकी दे रहे थे। मामले में सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन ने आइजी को ज्ञापन सौंपकर टीआई पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस का तर्क था कि नशीली कफ सिरप पकड़े जाने पर कुछ लोग पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे।

नौटंकी मत करो, FIR ठोक दूंगा- थाना प्रभारी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीते दिनों एक आईसम ठेले से 12 शीशी कोरेक्स सिरप जब्त करते हुए संचालक पंकज साहू को हिरासत में लिया था। बीजेपी नेता बंशीलाल साहू अपने समर्थकों के साथ इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन देने के लिए थाने पहुंचे थे। इसी दौरान बंशीलाल साहू थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। जो वीडियो सामने आए उनमें दिख रहा है कि टीआई विजय सिंह आते हैं और बीजेपी नेता से कहते हैं उठ यहां से अभी कार्रवाई हो जाएगी, तो समझ में आ जाएगा। इस पर बीजेपी नेता बंशीलाल साहू ने कहा कि- मैं आवेदन देने आया था, तो थाने वाले बोले कि आपका आवेदन कोई नहीं लेगा, निकलो यहां से..तो मैं क्या करूं सर। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बातचीत शुरू हो जाती है और टीआई विजय सिंह इस दौरान ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि बंशीलाल साहू नाम है न तेरा, अभी तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देता हूं और फिर देखता हूं कि तू क्या करता है?

अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया- बीजेपी नेता

इस घटना के बाद बीजेपी नेता बंशीलाल साहू ने आरोप लगाए थे कि जब वो थाने के गेट पर धरने पर बैठे थे तब टीआई विजय सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। तब थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने कहा था कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में एक आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले व्यक्ति जिसका नाम पंकज साहू है को 12 शीशी नशीली सिरप कोरेक्स के साथ हिरासत में लिया है। अगर भाजपा नेता को इस मामले में कोई आपत्ति या शिकायत थी तो उन्हें प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए थी। थाने के गेट पर बैठना ठीक नहीं है। भीड़ के दबाव में कोई काम नहीं किया जाएगा, जो नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।