5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधेरे में रात 2:20 बजे बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, रीवा में बेटे की आंखों के सामने ‘मां’ की मौत

Snake bite: घर में सो रही महिला को कोबरा सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
3 min read
Google source verification

रीवा

image

Astha Awasthi

Jul 17, 2026

Snake bite: महिला को सांप ने काट लिया (Photo Source - Patrika)

Snake bite: महिला को सांप ने काट लिया (Photo Source - Patrika)

Snake bite in mp:एमपी के रीवा शहर में बीती रात घर में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर रूप से सांप के जहर की जद में आई महिला को घर वाले जबतक अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला का ECG कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि, उन्होंने रात को सांप को दूसरे कमरे में जाते भी देखा था। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है। घटना के बाद सांप घर में छिप कर बैठ गया था, जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया है।

रात 2:20 बजे बिस्तर में चढ़ा सांप

जानकारी के मुताबिक, विवि थाना इलाके के सुंदर नगर में रहने वाली गीता देवी पति रामाधार रात में घर में सो रही थी। रात करीब 2:20 बजे बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला दर्द से कराहने लगी, जिसकी आवाजें सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे घर वाले घबराकर उसके कमरे की ओर पहुंचे। उनके बेटे ने बताया कि, जब वो मां के कमरे में पहुंचा तो एक जहरीला सांप मां के बिस्तर पर देख उनके होश उड़ गए। हमारी सक्रीयता पाकर वो तेजी से दूसरे कमरे की ओर निकल गया। इधर, महिला को असहनीय पीड़ा में देख परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकीय जांच करने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वन विभाग को बुलाया

वहीं, इस घटना के बाद कमरे में छिपे सांप को निकालने के लिए परिजन को वन विभाग की मदद लेनी पड़ी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया।

एमपी में लगातार आ रहे सांप काटने के मामले

केस-1: बता दें कि, मानसूनी सीजन आते ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार सांप के काटने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों राजगढ़ जिले के एक गांव मांडाखेड़ा में घर के आंगन में खेल रहे एक पांच साल के मासूम को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे बजाए अस्पताल ले जाने के तीन घंटे तक झाड़फूंक करते रहे। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई।

केस-2: दूसरे मामले में राजगढ़ जिले के ब्यावरा तहसील के गांगाहोनी गांव में रात के समय सांप के काटने से 40 वर्षीय निजी स्कूल संचालक की मौत हो गई। समय पर उपचार नहीं मिलने और झाड़फूंक में समय गंवाने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। जहरीला सांप स्कूल संचालक के घर के किचन में काल बनकर बैठा था और रात 12 बजे जब दूध का बर्तन रखने के लिए स्कूल संचालक किचिन में पहुंचे तो सांप ने उन्हें काट लिया।

केस-3: तीसरे मामले में गुना में खेत पर मजदूरी कर रहे एक युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान राजू आदिवासी निवासी गोकलसिंह का चक्क, मोतीपुरा प्लांट के रूप में हुई है। भाई भानू आदिवासी ने बताया कि राजू ढीमरपुरा क्षेत्र में हरवाई और खेतिहर मजदूरी करता था। शाम करीब 4 बजे वह कालूराम के खेत पर चारा काट रहा था। तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद खेत मालिक और आसपास के लोग उसे तत्काल गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों को रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली। तब तक डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया था, लेकिन जहर फैलने से रात में ही राजू ने दम तोड़ दिया।

सांप काटे तो अपनाएं से सलाह

-मरीज को शांत रखें और घबराने न दें।
-काटे गए अंग को कम से कम हिलाएं।
-तुरंत अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।
-घाव को काटने, चूसने या उस पर कोई रसायन लगाने से बचें।
-रस्सी या कपड़े से अंग को कसकर न बांधें।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर्पदंश के मामलों में झाड़फूंक का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। मरीज को जितनी जल्दी चिकित्सकीय उपचार मिलेगा, उसके बचने की संभावना उतनी अधिक होगी। एंटी स्नेक वेनम ही विषैले सांप के काटने का प्रभावी उपचार है। इसलिए सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास से दूर रहें और तत्काल चिकित्सा सहायता लें। यही सतर्कता जीवन बचा सकती है। -डॉ. आनंद दांगी, शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, राजगढ़