9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohtak fire news: AC कंप्रेसर ब्लास्ट के बाद 10 दुकानों में लगी आग, 5 लोगों के फंसे होने की खबर, इलाका खाली कराया गया

Rohtak fire news: हरियाणा के रोहतक में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डी-पार्क के पास स्थित एक जूते के शोरूम में अचानक AC का कंप्रेसर फट गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग ने आसपास की 9 और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Google source verification

रोहतक

image

Pooja Gite

Jun 09, 2026

Rohtak fire news

photo ani

AC compressor blast Rohtak: देश की राजधानी दिल्ली में हुए अग्निकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि ठीक वैसे ही एनसीआर में आने वाले हरियाणा के रोहतक जिले में आग की लपटे देखी गई है। दरअसल, यहां पर AC का कंप्रेसर फटने के बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आस-पास की दस दुकानों को अपनी चपेट में लिया । फिलहाल 5 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास करने लगी।

6 जगहों से बुलाई फायर ब्रिगेड गाड़ियां

बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए 6 अलग-अलग जगहों से गाड़ियां बुलाई गई। अभी तक 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। एसी ब्लास इतनी तेज हुआ कि दस दुकानों के चपेट को अपनी चपेट में ले लिया। रोहतक के अलावा बहादुरगढ़, जींद, भिवानी, झज्जर और गोहाना से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। आशंका है कि दुकानों के अंदर 4 लोग फंसे हो सकते हैं। इसी को देखते हुए NDRF की टीम भी मौके पर तैनात की गई है।

मौके पर पहुंचे कई वरिष्ठ अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर डी-पार्क के पास स्थित एक जूते के शोरूम का है। जहां अचानक AC का कंप्रेसर फटने से आग भड़क जाती है और कुछ ही देर में आग आस-पास की दस दुकानों को तेज लपटों से घेर लेती है। आग की सूचना मिलते ही DC सचिन गुप्ता, SP गौरव राजपुरोहित और IG सिमरदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और हालाल ना बिगड़े इसके लिए व्यवस्था संभालने लगे। घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी से करीब 50 मीटर दूरी पर हुई। आसपास के एरिया को खाली कराया गया है।

दुकानदार से गले मिलकर रो दिए काग्रेंस सांसद

इसके कुछ देर बाद ही काग्रेंस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी पहुंच जाते हैं और आग में झुलसी दुकानदारों से गले मिलकर रोने लगे। दुकानदार ने रोते हुए कहा मेरा बेटा नहीं मिल रहा है वो गायब है और पुलिस अंदर जाकर नहीं देखने दे रही, एक बार मेरी तसल्ली के लिए चेक करवा दो कहीं कोई फंसा तो नहीं हुआ है।