24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच सड़क पर पिटाई का VIDEO : चप्पलों से पीटते हुए तीन महिलाएं युवक को ले गईं थाने

-बीच सड़क पर युवक की पिटाई का VIDEO-2 युवती और एक महिला ने जूते-चप्पलों से पीटा-युवक को पीटते पीटते महिलाएं ले गई थानें-युवक पर युवती का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Nov 2022, 5:43 PM IST

News

बीच सड़क पर पिटाई का VIDEO : चप्पलों से पीटते हुए तीन महिलाएं युवक को ले गईं थाने

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो युवतियो और एक महिला ने युवक की शहर की सड़क पर जमकर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि, महिलाओं द्वारा युवक पर एक युवती के अपहरण कर बंधक बनाकर युवती को रखने को आरोप लगाया गय है। वहीं, बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि, सामने आई घटना सागर जिले के खुरई की है। यहां सड़क से गुजरने वाले लोग उस समय दंग रह गए, जब उन्होंने दो युवतियां और एक महिला जूतों-चप्पलों से पीटते हुए एक युवक को ले जाते देखा। युवक को इस कदर पीटा गया था कि, उसके मूंह से खून बह रहा था। युवक के हाथ भी बंधे हुए थे। युवती और महिला चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी कि, इसने उसकी बेटी का अपहरण कर एक कमरे में तीन दिनों तक बंधक बना कर रखा। तीनों महिलाएं युवक को पीटते हुए थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पिछले वर्षों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, इस साल 177 दिन हवा दूषित रही


युवक पर लड़की को बंधक बनाने का आरोप

युवती की मां के अनुसार, वो खुरई में रहती है। पड़ोस में रहने वाला वीरेन्द्र रैकवार बीती 2 नंवबर की दोपहर लगभग 2 और 3 बजे के बीच उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया। इसके बाद वो थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने नहीं लिखी। तीन दिनों तक उसकी बेटी युवक के चंगुल में रही। परिजन ने स्टेशन के पास एक कमरे से उसे निकाला, वहां वीरेन्द्र भी था। वहीं, फरियादी लड़की का कहना है कि, वीरेंद्र ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की है, जबकि शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह का कहना है कि, महिला और दो युवतियां पीटते हुए शिकायत करने थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें- इस शहर ने लिया बड़ा संकल्प, अगर साकार हुआ तो देश का सबसे स्वच्छ शहर यही होगा


युवक बोला- युवती से उसकी शादी हो चुकी है

आपको बता दें कि, ये वही युवती है, जिसे लगभग 15 दिन पहले ही भोपाल की छोला थाना पुलिस इसी लड़के के साथ दस्तयाब करके ले गई थी। भोपाल में युवती की गुमशुदी का मामला 12 अक्टूबर को दर्ज हुआ था। वहीं, महिलाओं से पिटते हुए थाने पहुंचने वाले युवक का कहना है कि, वो खुरई में रहता है। ये सभी भोपाल से आज ही आए हैं और उसे पीटते हुए थाने ले आए। उसने युवती से शादी करने का भी दावा किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि, मामले में जांच शुरु कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।