29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी बंद फिर भी भेजा जा रहा पोषण आहार

नहीं थम रहा विरोध का सिलसिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 18 Feb 2018, 2:47 PM IST

Anganwadi closing still nurturing food

Anganwadi closing still nurturing food

सागर. शासकीय वेतनभोगी घोषित करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की शनिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इससे जिले की पोषण आहार व्यवस्था चौपट हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने केन्द्रों में ताले लगाकर चाबी संघ की अध्यक्ष लीला शर्मा को सौंपी। शर्मा ने बताया कि हम जिस विभाग में वर्षों से सेवाए दे रहे हैं, उस विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन से हड़ताल कर रहीं कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली ना ही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी गंभीर हैं। विभाग आंगनबाड़ी बंद होने के बाद भी पोषण आहार भिजवाकर शासन के पैसों का अपव्यय कर रहा है। कार्यकर्ता, सहायिका रविवार दोपहर तीन बजे से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। आंदोलन को लगातार तीसरे दिन समर्थन दे रहे शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में दोपहर एक बजे हड़ताल स्थल पर शिवसेना देवरी विधानसभा प्रभारी कलू कन्हैया पटैल अपना सिर मुंडन कर विरोध दर्ज कराएंगे। हड़ताल में शिवसेना जिला प्रभारी अभिषेक गौतम, संजय राजपूत, राज्य कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, मजदूर संघ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक ने समर्थन दिया।
फल वितरित किए
देवरीकलां. नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर के साथ दिव्यांग आश्रम पहुंचकर फल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह सिलारपुर, मंडल अध्यक्ष संदीप जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष संतोष सोनी, अशोक साहू, मंजू पटैल पार्षद, युधिष्ठिर सिंह लोधी, महेन्द्र खल्ला, हरिचन्द्र लोधी सरपंच, वीरेन्द्र सिंह सेमराखेड़ी, किशन खटीक, बद्री प्रसाद कुर्मी, इंद्रराज सिंह लोधी, अधिवक्ता.संजीव चौरसिया, लक्ष्मी दुबे, भान जोगी, देवी सींग ठाकुर, राजेश दीक्षित, गोविन्द लोधी, प्रकाश लोधी, तेजराम पटैल आदि मौजूद थे। फल वितरण के दौरान लोगों ने कहा कि यदि किसी को दवा या किसी अन्य वस्तु की जरूरत हो तो वे बताएं, हर संभव मदद की जाएगी। उन्हें किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।