
controversial statement: सागर जिले की देवरी नगर पालिका क्षेत्र में आम लोगों के काम न होने पर देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने मंच से अपनी पीड़ा बताई। इसी दौरान विवादित बोल गए। बीते दिन देवरी में आयोजित सामूहिक विवाह समेलन में विधायक पटैरिया ने कहा कि 'जो बाहरी लोग नगर पालिका क्षेत्र की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं, वे चेत जाएं। अपने आपको संभाले। वे यह न समझे कि उनके क्षेत्र में मेरा दखल नहीं है, क्योंकि मैं अपने पर आ गया तो उनके पजामे ढीले हो जाएंगे।'
विधायक पटैरिया ने कहा कि 'मेरी लड़ाई किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है, बल्कि देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के पक्ष में है। यहां लोगों के काम नहीं हो रहे। न पानी आ रहा है और न ही सफाई हो रही है।' उन्होंने आगे कहा कि 'जनता की तकलीफों से मैं परेशान हूं। इसलिए सभी लोग चेत जाएं। अगर मैं अपनी पर आ गया तो फिर आप जानें, आपका काम जाने और आपका भगवान ही मालिक है फिर।'
नपा अध्यक्ष पद भाजपा देवरी नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा की ही अध्यक्ष हैं। विधायक भी भाजपा से ही हैं, लेकिन राजनीतिक खीचतान के कारण पार्षदों और अध्यक्ष के बीच करीब चार महीने से विवाद चल रहा है। इस बात की शिकायत नगर पालिका के 15 में से 13 पार्षद भाजपा के प्रदेश व दिल्ली नेतृत्व तक कर चुके हैं, लेकिन इसमें अध्यक्ष के लिए सागर विधायक शैलेंद्र जैन का सपोर्ट रहने का आरोप है। संभवत: यही वजह है कि कार्रवाई नहीं हो रही है। भोपाल से देवरी के भाजपा कार्यकर्ताओं की कलह में दखल न दिए जाने के कारण अब यह विवाद व भड़ास सार्वजनिक मंचों से भाषणों के रूप में बाहर आने लगी है।
Updated on:
17 May 2025 07:55 am
Published on:
17 May 2025 07:55 am
