
निर्वस्त्र हालत में दंपत्ति ने लगाई फांसी, मां के पेरों से लिपटकर रो रहा था डेढ़ साल का बच्चा
सागर. करीब चार महीने पहले नेपाल से मध्य प्रदेश के सागर जिले को गढ़ाकोटा आए दंपत्ति का शव निर्वस्त्र अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि, शहर के ही बस स्टैंड में युवक चायनीज फूड का ठेला लगाता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बुधवार की सुबह काफी देर से घर के अंदर से बच्चे के रोने की आवाजें आईं। इसपर आसपास के लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो यहां पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा। वहीं महिला के पैरों से लिपटकर डेढ़ साल का मासूम बेटा बिलख बिलख कर रो रहा था। वहीं, पति का शव बाथरूम में फंदे पर लटका था। दोनों ने साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाई थी। तब जाकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस के अनुसार, नेपाल के अक्षम शहर के रहने वाले 28 वर्षीय केसर साहूद और 24 वर्षीय पत्नी पशुपति साहूद गढ़ाकोटा के राम वार्ड में किराए से रह रहे थे। पड़ोसियों की मानें तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि, आखिरी बार सुबह 8 बजे पशुपति को दूध लेने जाते देखा था। इसके कुछ देर बाद से ही उनके बच्चे के रोने कीी आवाजें आने लगीं। करीब 4 घंटे रोने की आवाज आने के बाद पड़ोसियों ने घर में झांककर देखा तो मामले का खुलासा हुआ।
इसलिए दो एंगल से पुलिस कर रही जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में पति का शव बाथरूम में तो पत्नी का शव कमरे में लटका मिला। पति सिर्फ अंडरवियर में था तो वहीं पत्नी भी बेहद कम वस्त्रों में फांसी पर लटकी थी। पुलिस ने जांच के बाद परिजन को सूचित किया, परिजन के आने के बाद शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे का कहना है कि, दोनों शव फंदे पर लटके थे। फिलहाल, जांच शुरु कर दी है, लेकिन अभी ये कह पाना ठीक नहीं कि, ये आत्महत्या है या कुछ और क्योंकि, पड़ोसियों के अनुसार, दंपत्ति के बीच अनबन थी। इससे मान सकते हैं कि, उन्होंने आत्महत्या की हो, लेकिन शवों पर वस्त्र बेहद कम थे। इसलिए पुलिस अन्य पहलुओं के आधार पर भी जांच कर रही है।
सांभर ने बाइक सवार पर लगा दी छलांग, देखें वीडियो
Published on:
12 May 2022 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
