
Farmers blocked on road
सागर/राहतगढ़. मंडी में तुलाई बंद होने के कारण बाहर खड़े सैकड़ों किसानों द्वारा किए जा रहा चक्काजाम में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके से ही कलेक्टर को फोन लगाकर कहा कि किसाना परेशान है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, 'क्या यही किसानों की सरकार है, उनके फोन के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खत्म किया।
गौरतलब है कि कृषि उपज मंडी में पहुंचने वाले किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पहुंचे किसानों के अनाज तुलाई को न होने पर भड़क गए। यहां सर्वेयर मौजूद नहीं होने से भीषण में किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन अनाज की तुलाई नहीं कराई जा रही है। सभी किसान उनका सोमवार को सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे। जैसे उन्हें जानकारी मिली कि आज भी सर्वेयर नहीं आएंगे। तो किसान भड़क उठे और वे एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय बंद होने के कारण सभी किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर एनएच 86 विदिशा तिराहे पर जाम लगा दिया। वहां जमकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। किसान 'हमारी भूल कमल का फूलÓ के नारे लगाते रहे। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि किसानों की स्थिति पूरे प्रदेश में बदतर हो गई है। हर जगह किसान परेशान हो रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि सर्वेयर नहीं आया है, इससे तुलाई नहीं हो पाई। अब यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर दी हैं तुलाई जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में कृषि मंडी अध्यक्ष विजय सिंह लोधी, जगदीश सिंह लोधी, जाहर सिंह राजपूत सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।
सागर से भोपाल जा रही एंबुलेंस के चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वह जा रहा तभी जाम में फंस गया। कुछ लोगों की मदद से उसे दूसरे रास्ते से निकाला गया।
अचानक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सिंह
जब किसान चक्काजाम कर रहे थे उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जबलपुर से वापस भोपाल जा रहे थे। उन्हें देख किसानों ने घेर लिया। तब अजय सिंह ने कलेक्टर को दूरभाष पर किसानों द्वारा लगाए जा जाम की जानकारी दी। कलेक्टर ने एसडीएम पवन बारिया को तुरंत किसानों की समस्या हल कराने निर्देशित किया।
किसानों की समस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
जैसीनगर. सुरखी विधानसभा क्षेत्र के किसान युवा, मजदूरों एवं जल संकट सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया गया। नायब तहसीलदार राजेश कोष्टी को एक ज्ञापन सौंपा गय। कार्यक्रम को संबोधित करे हुए पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि अब भाजपा सरकार की विदाई तय है। क्योंकि किसान से लेकर आमजन परेशान हो रहे हैं। पूर्व विधायक गोविंद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में किसान बहुत परेशान हैं। भावांतर योजना लागू होने के बाद भी किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पदम बाजाज, राजकिशोर शुक्ला, विष्णु यादव, राजू बड़ोनिया, डब्बू आठिया, विजय यादव, अरविंद जैन, विक्रम सिंह सागौनी, पप्पू दुबे, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप पटेल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Published on:
15 May 2018 04:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
