3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि उपज मंडी में भीगा व्यापारियों का सैकड़ा क्विंटल अनाज

सागर. खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में रखा व्यापारियों का सैकड़ो क्विंटल अनाज बारिश में भीग गया। व्यापारी हम्माल लगाकर अपना अनाज सुरक्षित करते रहे लेकिन मंडी परिसर में जगह-जगह रखा अनाज भीग गया।अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि अभी कृषि उपज मंडी में मंदी चल रही है। शनिवार को […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Dec 29, 2024

सागर. खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में रखा व्यापारियों का सैकड़ो क्विंटल अनाज बारिश में भीग गया। व्यापारी हम्माल लगाकर अपना अनाज सुरक्षित करते रहे लेकिन मंडी परिसर में जगह-जगह रखा अनाज भीग गया।अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि अभी कृषि उपज मंडी में मंदी चल रही है। शनिवार को मात्र 200 किसानों का 5834 क्विंटल अनाज खरीदा गया। वहीं एक पूर्व शुक्रवार को मात्र 425 किसानों के 8757 क्विंटल अनाज की खरीदी की गई थी। शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश में जो अनाज भीगा है वह व्यापारियों का है, हालांकि व्यापारी अनाज को तिरपाल से बचाते दिखे। व्यापारियों ने बताया कि आधी रात को बारिश होने के कारण अनाज टीन शेड में सुरक्षित नहीं कर पाए, रात को हम्मालों की कमी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। आनन-फानन में तिरपाल ढककर अनाज को बचाया गया, लेकिन शनिवार को भी बारिश होती रही, जिससे उनका नुकसान हुआ है।

गड़ौलाजागीर केंद्र में सोयाबीन की 100 बोरियां भीगी

सागर. इस साल से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी में अब तक करीब 78 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदा जा चुका है। खरीदी के लिए जिला प्रशासन ने करीब 49 गोदाम स्तरीय केंद्र बनाए हैं, शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश में गड़ौलाजागीर खरीदी केंद्र पर 100 बोरी सोयाबीन भीगने की खबर जिला प्रशासन तक पहुंची है, हालांकि नुकसान ज्यादा हो सकता है, प्रशासन बारिश से हुए नुकसान के आकलन में लगा है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष शासन 4892 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद रहा है। जिले में 31 दिसंबर तक समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी की जाना है। गड़ौलाजागीर केंद्र पर खुले में करीब 200 बोरी सोयाबीन रखा था। एकाएक मौसम बदलने से जब तक कर्मचारी सोयाबीन की बोरी अंदर करते तब तक 100 बोरी सोयाबीन भीग गया। जिला विपणन अधिकारी राखी रघुवंशी ने बताया कि खरीदी केंद्रों से माल का उठाव किया जा रहा है।