31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 हजार की रिश्वत लेते SDM का सहायक रीडर रंगेहाथ पकड़ाया, EOW की बड़ी कार्रवाई

MP NEWS: जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 50 हजार रूपए की रिश्वत, EOW सागर की टीम ने पकड़ा...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Feb 2025, 8:19 PM IST

SAGAR

MP NEWS: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बड़े रिश्वतखोर को EOW की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। यहां एसडीएम कार्यालय के सहायक रीडर को 50 हजार रूपए की बड़ी रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। रीडर ने फरियादी से जमीन नामांतरण के बदले रिश्वत की मांग की थी। फरियादी किसान ने रिश्वत न देते हुए EOW में शिकायत की और रिश्वतखोर सहायक रीडर पकड़ा गया।

सागर जिले के मालथौन एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक रीडर वेदनारायण यादव को EOW की टीम ने 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। सागर EOW दफ्तर में महेन्द्र कुमार नाम के किसान ने सहायक रीडर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फरियादी महेन्द्र कुमार ने बताया था कि उसकी झोलसी गांव में कृषि भूमि है जिसका नामांतरण और अवैध कब्जा हटाने संबंधी प्रकरण एसडीएम कार्यालय मालथौन में करीब एक साल से लंबित है और सहायक रीडर उससे 50 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है।


यह भी पढ़ें- आरटीओ का बाबू 50000 रुपए मांग रहा था रिश्वत, EOW ने पकड़ा तो मिले 1 लाख कैश


EOW की टीम ने फरियादी महेन्द्र कुमार की शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को जाल बिछाया। EOW टीम ने फरियादी महेन्द्र कुमार को रिश्वत के 50 हजार रूपए लेकर रिश्वतखोर सहायक रीडर वेदनारायण के पास भेजा और जैसे ही उसने रिश्वत के रूपए लिए तो टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। सहायक रीडर वेदनारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- 40 हजार रूपए रिश्वत लेते अधिकारी मैडम-सैल्समेन को लोकायुक्त ने पकड़ा…