30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटकर व्यापारियों के विरोध के चलते अब भी मामला अधर में,नगर निगम ने पूरी की विस्थापन की तैयारी

फुटकर व्यापारियों के विरोध के चलते अब भी मामला अधर में,नगर निगम ने पूरी की विस्थापन की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sunil Lakhera

•

Updated: 17 Jun 2018, 4:27 PM IST

Municipal corporation will not go without police

Municipal corporation will not go without police

सागर. सालों से कटरा बाजार में फलों का फुटकर व्यापार करने वाले लोगों के विस्थापन को लेकर नगर निगम व विधायक ने भले ही तैयारी पूरी कर ली हो, लेकिन फुटकर व्यापारियों के विरोध के चलते अब भी मामला अधर में नजर आ रहा है।


दरअसल, नगर निगम ने विस्थापन के लिए कटरा व आसपास के 41 फुटकर व्यापारियों को सूची में शामिल किया था, लेकिन व्यापारी संघ का कहना है कि निगम ने उनके 7 साथियों को सूची से हटा दिया है, जब तक उनके छूट चुके व्यापारियों को विस्थापन में शामिल नहीं किया जाता, तब तक वे भी पुरानी गल्ला मंडी में नहीं जाएंगे।


वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि बैठक में व्यापारियों के समक्ष ही 41 लोगों की सूची तय कर विस्थापन का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा मंडी बोर्ड ने भी नए व्यापारियों को विस्थापन में शामिल करने से साफ इनकार कर दिया है। बोर्ड का तर्क है कि उन्हें कलेक्टर ने जिन 41 लोगों की सूची दी थी वे उन्हीं चिन्हित व्यापारियों को मंडी में जगह देंगे।


व्यवस्थाएं नाकाफी
विधायक व नगर निगम जहां पर व्यापारियों को विस्थापित करने जा रहे हैं, वहां अभी भी व्यापारियों से किए गए वादे के अनुसार सुविधाएं नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिजली, पानी की तो परेशानी होगी ही, साथ ही बारिश के पानी से बचाव के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।


जिन्होंने आवेदन दिए थे, उनके बढ़ाए नाम
नगर निगम उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे ने बताया कि ढाई साल पहले एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें व्यापारी, प्रशासन, निगम व मंडी बोर्ड आदि शामिल थे। इसमें 41 के करीब फुटकर व्यापारियों के विस्थापन को लेकर सहमति बनी थी। चूंकि यही संख्या जांच के दौरान भी सामने आई थी। इसके बाद व्यापारियों ने कुछ और नए नाम जोडऩे के आवेदन दिए, जो अलग से बढ़ाए गए हैं।


लायसेंस देंगे लेकिन विस्थापन में नहीं
मंडी सचिव एके ताम्रकार का कहना है कि कुछ व्यापारियों के लायसेंस जारी करने हैं, जिनके आवेदन हो चुके हैं और जल्द ही लाइसेंस भी जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन मंडी बोर्ड को कलेक्टर के माध्यम से जिन ४१ लोगों की सूची दी गई थी, विस्थापन में उन्हीं को मंडी में जगह आवंटित की जाएगी। चूंकि निगम ने पूर्व में 41 लोगों को ही चिन्हित किया था, इसलिए बढ़ाए गए व्यापारियों को जगह नहीं दी जाएगी।


हम सब साथ हैं...
कटरा में हम 50 व्यापारी करीब 50-60 साल से व्यापार कर रहे हैं, लेकिन हमारे कुछ साथियों को सूची से हटा दिया गया। इसके बाद हमने कलेक्टर से लेकर प्रमुख सचिव तक आवेदन दिया और इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई के भी आदेश हुए, लेकिन हमारे 7 व्यापारियों के नाम अब तक नहीं जोड़े गए। यदि उन्हें विस्थापन में जगह नहीं
मिलती तो हम सभी 41 लोग भी मंडी में नहीं जाएंगे।
पप्पू खटीक, अध्यक्ष, फुटकर फल व्यापारी संघ



मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है कि कटरा के कुछ व्यापारी छूटे हैं और वे लंबे समय से नाम जुड़वाने परेशान हैं। मुझे तो नगर निगम ने 41 लोगों की जानकारी दी है। यह बात संज्ञान में आई है तो मैं उन व्यापारियों से मिलकर न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा।
शैलेंद्र जैन, विधायक