
School Holiday (Photo Source - Patrika)
School Holiday: लगातार तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में अवकाश का आदेश बुधवार को जारी किया है। यह गुरुवार से 30 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा।
पत्रिका ने 19 अप्रेल को तपती गर्मी में स्कूल पहुंच रहे बच्चे खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अवकाश के निर्देश जारी किए गए। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राह्रश्वत शालाओं के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रेल तक अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि 1 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएंगे।
कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यथावत रहेगा। सभी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने विभागीय कार्य करने होंगे। पूर्व से निर्धारित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित होते रहेंगे।
बुधवार को भी शहर में तेज धूप ने सुबह से बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रेल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। बादलों की वजह से तापमान में हल्की राहत मिल सकती है। 25 अप्रेल के बाद तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
मध्यप्रदेश पालक महासंघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने पत्र लिखा है। इसमें बढ़ते तापमान को बच्चों के लिए प्रतिकूल बताते हुए राहत की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धरणेन्द कुमार जैन और जिला अध्यक्ष रामदास राज ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शीघ्र ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए मैहर जिले में नर्सरी से लेकर 5वीं तक के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किया है। कलेक्टर की ओर से जारी किया गया 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी का आदेश जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई और केंद्रीय स्कूलों पर लागू होगा।
साथ ही आदेश में ये भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक पूर्ववत जारी रहेंगी और शिक्षक दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहेंगे। पहले से तय परीक्षाएं और अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से कई जिलों में तापमान43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि ग्वालियर में 42.5 डिग्री, दतिया में 42.3 डिग्री, सीधी-रतलाम में 42.2 डिग्री, श्योपुर-रीवा में 42 डिग्री, रायसेन में 41.6 डिग्री, नौगांव में 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर में तापमान 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
23 Apr 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
