
rashifal 18 march 2019
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज यानि 20 अक्टूबर सितंबर का राशिफल सभी राशियाें के लिए खास है। आज अधिकांश राशि वालाें काे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आईए जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल आैर जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिना सामान्य है। परिवार के साथ आज का अच्छा समय आपका बीतने वाला है। आज अपने व्यवहार में भी आपको उत्साह दिखाई देगा। आज सभी कार्यों को आसानी से आप कर लेंगे। आज लाभ के याेग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज आपको नहीं करना है। गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज बुरे विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। आपके आसपास के लोग भी आपसे कुछ ऐसे कार्य करा सकते हैं जो आपके स्वभाव के विपरीत होंगे। ऐसे में आपको ध्यान रखना रखना होगा सचेत रहना होगा। अच्छी बात यह है कि आज आप का स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है और परिवार के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर पहले से दवाइयां चल रही हैं तो दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें, चेकअप कराते रहें। आज आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन अनोखी ऊर्जा का संचार आपके तन और मन में होगा जिसे आप थकान महसूस नहीं करेंगे आज कुत्ते को अपने हाथ से दूध पिलाना के लिए शुभ है
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मांगलिक योग आपके लिए बने हुए हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज का खत्म हाे सकती हैं। मतभेदों से आज आपको दूर रहना होगा। सड़क पार करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज अपने स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज खाने पीने की वस्तुओं में भी थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर है। आज पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश करेंगी। परिवार के किसी सदस्य का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बावजूद इसके मित्रों का आज भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज भाग्य आपके साथ है। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। पुराने जो कार्य आपके रुके हुए हैं उन्हें पूरा करने का समय है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जितना आप कर्म करेंगे उतना ही आपको फल मिलने वाला है
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों से आशीर्वाद लेने सलाह जरूर लें। आज बड़ों की सलाह आपके काम आने वाली है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अध्ययन में मन लगाएं आज की गई मेहनत भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाली है
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों का दिन सामान्य है लेकिन आज व्यवहार में कुशलता और वाणी में मधुरता आपकाे बनाकर रखनी होगी। सेहत के प्रति आपको भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज योजनाएं सफल करने का समय है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना पर आप काम कर रहे थे तो आज उत्तम दिन है। उत्तम समय है आज उस कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा वाला है। आज समाज में मान-सम्मान आपका बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज परीक्षा के परिणाम बेहतर आने वाले हैं। किसी नई परीक्षा की तैयारी आज कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं बिजनेसमैन है तो नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। आज दिन अच्छा है भाग्य आपके साथ है लेकिन लालचवस किए गए कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आलस सुबह से ही आपको घेरने की कोशिश करेगा। इसलिए जो कार्य आपको करने हैं उनकी सूची बना लें और प्रमुख कार्यों के मुताबिक अपने दैनिक कार्यों को निपटा लें। आज परिवार को समय दे जीवनसाथी से मन की बातें करें ऐसा करने से परिवार में माहौल बेहतर होगा और रिश्तो में मजबूती आएगी
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। अगर आप पढ़ाई लिखाई करते हैं तो आज कुछ अड़चनें आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आने वाला समय बेहतर है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे और खुद को पहले से अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। भाग्य आज आपके साथ है। स्वभाव में आप गुस्सा बिल्कुल नहीं करना है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें सफलता आपको मिलेगी लेकिन गुस्से से बचना है। लालचवस किए गए कार्यों से भी आपको बचना होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज प्रभु स्मरण में आपका मन लगेगा। प्रभु स्मरण में मन लगाएं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज की गई मेहनत वर्षों तक काम आने वाली है आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है
Published on:
20 Oct 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
