12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन तीन राशि वालाें के बन रहे हैं प्रमाेशन के याेग, जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

आईए जानते हैं आपका आज का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

3 min read
Google source verification
aaj ka panchang:

aaj ka panchang:

आइए जानते हैं आज का राशिफल


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं परिवार को समय दें। आज घर से निकलते समय माँ का आशीर्वाद लेने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। अगर दोस्तों के साथ बाहर जा रहे हैं तो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके मन में दिन भर उठा-पटक चलती रहेगी। छोटी-छोटी बातों परगुस्सा भी आ सकता है लेकिन संयम बनाए रखें। आज कार्यक्षेत्र में भी कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं और सहकर्मी भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं लेकिन आज सभी को माफ कर देना है आज आपकी सफलता का यही सूत्र है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने की उम्मीद है। आज आपका भी मन एक जगह नहीं रुकेगा और दिनभर मन में उथल-पुथल मची रहेगी। मन को शांत करने के लिए कोई अच्छा संगीत सुनना बेहतर रहेगा। आज आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। स्थाई आय शुरू होने के योग बन रहे हैं।


कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन आज सामान्य है। आज अधिक खर्च के कारण जेब पर बोझ पड़ सकता है इसलिए खरीदारी करते समय ध्यान रखना है। आज आर्थिक कारणों से आपके आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है लेकिन धैर्य से काम करें। ऐसा करने से मन को बल मिलेगा आैर आत्मविश्वास में आई कमी की भी पूर्ति हाेगी।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज बेहद अच्छा है। आज आप बधाई के पात्र बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना आज आप का मनोबल बढ़ाएगा। आज कार्य की अधिकता हाेने पर भी परिवार के लिए समय जरूर निकालें इससे दिन भर की थकान खत्म हो जाएगी।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज दिन भर आप कार्यों में उलझे रहेंगे। कार्य की अधिकता से आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से को काबू रखना है। कार्य की अधिकता के बीच ही आपको पारिवारिक समस्याएं भी घेर सकती हैं लेकिन संयम बनाए रखना है सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे। आज समस्याएं समाधान अपने साथ ही लेकर आएंगी।


तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना है। अगर घर से बाहर खाना खा रहे हैं तो ध्यान रहे अधिक भोजन करने से पेट विकार हो सकते हैं। आज आप अपने और अपने किसी प्रिय के लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है जो दिन भर के आपके थकान को छूमंतर कर देगा। यह आपका काेई पुराना मित्र भी हाे सकता है।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको ध्यान रखना है। आज कार्य की अधिकता के बावजूद आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से कार्य क्षेत्र बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज दिन अच्छा है अवसर भी अच्छे हैं। आज बदलाव की आेर कदम बढ़ाया जा सकता है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी सावधान रहना है और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है। आज आलस आपका दुश्मन बन सकता है आलस की वजह से आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियां उठानी पड़ेगी। इसलिए आलस को त्याग दें। आज विपरीत हालातों में भी आपको संयम और धैर्य दोनों से काम लेना है इससे हालात खुद ही सुधरते चले जाएंगे।


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए आज सामान्य व्यवहार ही बनाए रखें। अगर कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आज अवसर मिलेंगे। आज आपका यात्रा का योग भी बन रहा है।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन आज सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन आज आपके मन में विपरीत विचारों की प्रधानता रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय पॉजिटिव एनर्जी आज जरूरी है अच्छी खबर यह है कि आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसलिए भी आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।


मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको सामान्य दिनों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक कार्य दोनों में ही आज बढ़ोतरी है आज आप के विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अगर आज आपको ज्यादा काम करना पड़े तो इस से बचे नहीं आज की गई मेहनत भविष्य में उपयोगी साबित होने वाली है।