3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसको होगा आज धन लाभ, नौकरी में तरक्की करने के लिए करें ये उपाय

किस राशि के प्रेमी प्रेमिका के लिए है आज का दिन अच्छा पढ़िए आज के राशिफल में
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Jun 2018, 9:46 AM IST

rashifal

किसको होगा आज धन लाभ, नौकरी में तरक्की करने के लिए करें ये उपाय

मेष राशि
नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
राशि स्वरूप: मेंढा जैसा
राशि स्वामी- मंगल
वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें । आर्थिक परेशानी बनी रहेगी । किसी पुण्य आत्मा का संग मानसिक शांति देगा। अपने अधीनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा । दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।


वृष राशि
नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा
राशि स्वामी- शुक्र
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय से बचें । धार्मिक आयोजन परिवार में खुशी लाएंगे । भूमि एवं भवन में निवेश कर सकते हैं । लंबी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।


मिथुन राशि
नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध
राशि स्वामी- बुध
कुसंग से बचें । आज का दिन थकान से भरा रहेगा। किसी का झगड़े का मामला आज आप निपटा सकते हैं । कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध सुधरेंगे। दिन का दूसरा हिस्सा आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है।


कर्क राशि
नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वरूप- केकड़ा
राशि स्वामी- चंद्रमा
तनाव बना रहेगा। अपनी वाकपटुता से आप लोगों को आकर्षित करेंगे। कार्य को बीच में ना छोड़ें अन्यथा सफलता बहुत दूर हो जाएगी। निवेश करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड या शेयर में कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वभाव आज कुछ गर्म रह सकता है।


सिंह राशि
नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि स्वरूप- शेर जैसा
राशि स्वामी- सूर्य
आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी नई योजना में निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।


कन्या राशि
नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
राशि स्वरूप- कन्या
राशि स्वामी- बुध
पार्टनरशिप के व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपके नजदीकी लोगों का व्यवहार आपको निराश करेगा। खूब सोच विचार कर ही कहीं निवेश करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


तुला राशि
नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
राशि स्वरूप- तराजू जैसा
राशि स्वामी- शुक्र
कारोबार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। निराशाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएंगे तो परेशानियों से भी दूर हो जाएंगे। वित्तीय लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।


वृश्चिक राशि
नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा
राशि स्वामी- मंगल
शत्रु हावी हो सकते हैं। निराशा से दूर रहें। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में सतर्क रहें अन्यथा नौकरी छूट भी सकती है। शेयर बाजार में पैसा ना लगाएं।


धनु राशि
नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए
राशि स्वामी- बृहस्पति
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । प्रेमी प्रेमिका के लिए भी दिन अच्छा है। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक साबित होंगे। कोई बड़ा निर्णय माता-पिता की सहमति से लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।


मकर राशि
नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
राशि स्वरूप- मगर जैसा
राशि स्वामी- शनि
खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक मित्रों द्वारा दी गई सलाह लाभदायक साबित होगी। यात्राओं से बचें ।दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।


कुंभ राशि

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
राशि स्वरूप- घड़े जैसा
राशि स्वामी- शनि
अनावश्यक खर्चे तनाव का कारण बनेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता आज जरूर करें । प्रेमी और प्रेमिका के लिए दिन अच्छा नहीं है । कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है । सिर दर्द परेशान कर सकता है।


मीन राशि
नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि स्वरूप- मछली जैसा
राशि स्वामी- बृहस्पति
आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपका व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में सुधार