scriptआज इन राशि वालाें काे हाेने वाला है धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 7 june 2018 | Patrika News

आज इन राशि वालाें काे हाेने वाला है धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Jun 07, 2018 10:52:09 am

Submitted by:

shivmani tyagi

7 जून 2018 के राशिफल के साथ जानिए आज का पंचाग भी बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

saharanpur news

rashifal

गुरुवार, 07 जून 2018

माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : अष्टमी (१२:३७:०७)
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा (२२:०४:२८)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : प्रीति
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:१५
राहुकाल : १४:०२ से १५:४८
आईये जाने आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। भविष्य की चिंताएं सता सकती है चिंता से बचने के लिए आज में जीना है व्यस्त रहना है । खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। आमदनी से अधिक खर्च नहीं करना है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हाे सकती है जाे आपकाे खुशी देगा।
वृष राशि

आज एकाकी व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है, इसलिए अपने आप काे व्यस्त रखिए आैर लाेगाें से मिलजुलकर रहिए। बाहर घूमने के लिए निकले हैं ताे साेच समझकर ही खर्च कीजिएगा। आज मां से बहस नहीं करनी है इससे विवाद उत्पन हाे सकता है। आज काेई नया दाेस्त बन सकता है जाे दिनभर के तनाव काे खत्म करने में सहायक हाेगा। आज प्रिय से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे एेसे में बहस से बचे। अच्छी खबर यह है कि आज अॉफिस में बेहतर प्रदर्शन के बल पर आप तारीफ के पात्र बनेंगे।
मिथुन राशि

आज अच्छा संगीत मन काे शांत करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिन है आज कम आहार लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। रचनात्कम साेच में आर्थिक परेशानी आड़े आएगी। परिवार काे समय दीजिए। आज अगर किसी समस्या का सामाधान ना निकाल पा रहें हाें ताे अपने सीनियर या फिर बुजुर्गाें से सलाह ले सकते हैँ। यात्रा पर निकल रहे हैं ताे अपनी खास वस्तुआें का विशेष ध्यान रखिएगा चाेरी हाेने की आशंका बनी हुई है।
कर्क राशि

कर्क राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक बेहतर रहने वाला है। आज दिनभर भागदाैड़ रहेगी लेकिन आपके अंदर आत्मविश्वास बनेगा रहेगा जाे दिनभर की भागदाैड़ के बाद भी आपकाे उर्जा देगा आैर तनाव के निकट नहीं जाने देगा। यह आत्मविश्वास ही आपके व्यक्ति्व का गहना है। आज साेच समझकर ही खर्च करें। घरेलू कार्याें काे समय ना देने से पारिवारिक लाेगाें की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज राेमांस आैर यात्रा का प्लान बनाते रहेंगे लेकिन आज अपने आप काे प्रस्तुत करने का समय है इसलिए किसी रचनात्मक कार्य में मन काे लगाएं।
सिंह राशि

सिंह राशि वालाें के लिए अच्छी खबर है कि आज अचानक धन लाभ हाे सकता है। परिवार का काेई बुजुर्ग भी इस लाभ का कारण बन सकता है। आज खाली नहीं बैठना है आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज एेसे कार्याें आैर याेजनाआें पर काम कर सकते हैं जाे आय का साधन बन सकें। आज आपका मन चंचल रहेगा इसलिए दूसराें की राय जानकर ही काेई निर्णय लें। आज दिनभर उर्जा से लबरेज रहेंगे। एेसे लाेगाें से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने की काेशिश करते हैँ। प्रिय का स्वभाव आज आपके सामाजिक संबंधाें पर बुरा असर डाल सकता है।
कन्या राशि

कन्या राशि वालाें के लिए आज अच्छी खबर है कि आज आप दिनभर उर्जा से आेत प्राेत रहेंगे। इस उर्जा काे सही कार्य में लगाने का समय है। आज खर्चा बढ़ेगा इसलिए हाथ संभालकर ही खर्च करें। आज शाम के समय घर पर आने वाले मेहमान खुशनुमा माहाैल का कारण बनेंगे आैर दिऩभर की थकान काे छूमंतर कर देंगे। आज मनाेरंजन आैर एश्वर्य के साधनाें पर खर्च करने से बचना है। अचानक काेई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर एेसी काेई अच्छी खबर मिलती है ताे परिवार के साथ इसे साझा करके खुशी काे दाेगुना कर सकते हैं।
तुला राशि

आज गुस्से पर काबू रखना है। मामूली बाताें पर भी गुस्सा आ सकलता है लेकिन आज आपकाें काेई भी निर्णय गुस्से में नहीं बल्कि धैर्य से करना है। आज परिवार के साथ धार्मकि कार्याें आैर अनुष्ठानाें में बैठने का अवसर मिलेगा। आज अपने लिए या अपने किसी प्रिय के लिए कपड़ा खरीद सकते हैं। खाने में पीने की वस्तुआें में एतियात बरतना है आज आपका मन मीठा खाने के लिए दिनभर ललायित रहेगा लेकिन अधिक खाने से बचना है स्वास्थ्य का रखना है।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालाें काे आज सावधान बरतनी हाेगी। खास ताैर से वाहन चलाते समय सावधान रहना है। आज व्यापारिक आैर बैंकिंग सेक्टर में लेन-देन करते समय बेहद सर्तकता रखनी हाेगी। आज गुस्से पर भी काबू रखना है। काेई विश्वास पात्र सच छिपाकर आपसे गलत कार्य कराने की काेशिश कर सकता है इसलिए काेई भी कार्य या हस्ताक्षर करने से पहले पूरी छानबीन करना जरूरी है। अच्छी खबर यह है कि दिन में भी समस्याएं आएंगी लेकिन यह समस्याएं अपने पीछे समाधान लेकर आएंगी इसलिए परेशान हाेने की जरूरत नहीं है।
धनु राशि

धनु राशि वालाें काे आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी हाेगी लापरवाही नुकसान दायक साबित हाे सकती है। आज यात्रा करने से बचे यदि घूमने के लिए याेजना बनाई है ताे उसे रद्द कर दें वर्ना आर्थिक परेशानी उठानी पड़ेगी। आज घर पर रहकर ही दाेस्ताें आैर परिवार वालाें काे समय दें एेसा करने से मन खुश हाेगा। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मी ही विराेधी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में अपने चारों आेर हो रही गतिविधियों पर भी ध्यान रखिएगा।
मकर राशि

आज पुराने अधूरे कार्याें में उलझे रहेंगे। दिनभर की मेहनत के बाद उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्ति के याेग नहीं हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है जाे आपकाे परेशान कर सकता है। आज दिनभर आप कार्याें से व्यस्त रहेंगे लेकिन इसी व्यस्तता से आज आपकाे परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी हाेगा।
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालाें के लिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी है। यदि वजन बढ़ रहा है ताे आज से व्यायाम शुरू कर सकते हैं इसे नियमित रखने से निश्चत लाभ मिलेगा। कुछ पुरानी याेजनाएं आज पूरी हाे सकती है थाेड़ा परेशानी उठानी पड़ सकती है लेकिन याेजना पूरी हाेने पर आर्थिक लाभ का जरिया बनेेंगी। आज आपके विराेधी सिर उठा सकते हैं इन लाेगाें की वजह से कुछ कार्याें में असफलता मिल सकती है लेकिन निराश हाेने की जरूरत नहीं है। आज आपकाे आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन जल्द बाजी में काेई निर्णय ना लें।
मीन राशि

आज एेसे कार्याें में कदम आगे बढ़ाने का दिन हैं जिन्हे सामूहिक रूप से किया जाता हाे। आज अपने दर पर आने वाले किसी भी व्यक्ति से खराब व्यवहार ना करें यदि आप एेसा करते हैं ताे यह आपके लिए दिनभर तनाव का कारण बन सकता है। आज अपने अंदर मैं का भाव कतई नहीं रखना है अपनी इच्छाए थाेपने की काेशिश भी नहीं करनी है यह परिवार में मनमुटाव का कारण बन सकती है। आपमें लाेगाें काे समझने आैर उनका नेतृत्व करने का दैवीय गुण है आज इसका इस्तेमाल करें निश्चित सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो