scriptआज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Sabhi rashi ka Rashifal Today Horoscope in Hindi | Patrika News

आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 20, 2019 09:27:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

बुधवार आज का वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Aaj ka Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi

aaj ka rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal In Hindi: 19 नवंबर 2019 बुधवार आज का राशिफल: चंद्र राशिफल से जानिए सभी वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों का भाग्य। आचार्य प्रोफ़ेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज वैधृति योग बन रहा है और चंद्रमा सिंह राशि रहेगा। आइए पंडित राेहित वशिष्ठ से जानते हैं कि बुधावार आज क्या कहते हैं mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh , meen Rashi वालों के भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
मेष राशि (Mesh Rashi) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है लेकिन सीनियर से बहस करने से बचें। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) खुद को अनोखी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। धैर्य बनाए रखें। संतान की ओर से चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है। अच्छे समाचार मिलेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) मन चंचल बना रहेगा। मन को स्थिर रखने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें। आज कुछ ऐसी चिंताएं आपको घेरेंगी जो निरर्थक होंगी। निरर्थक चिंताओं से बचने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
कर्क राशि (Kark Rashi) गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। परिवार को समय दें इससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Singh Rashi) मन में अच्छे भाव उत्पन्न होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों को आज संयमित रहने की सलाह दी जाती है। बातचीत करने में उचित शब्दों का प्रयोग करें। गुस्सा उचित नहीं है। कुछ ऐसे कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे लेकिन ऐसे में आपको चुनौती के रूप में इन कार्यों को लेना चाहिए।
तुला राशि (Tula Rashi) वाहन चलाते समय सचेत रहें। दिनभर उतार-चढ़ाव चरते रहेंगे। अच्छी बुरी खबरें मिलेंगी लेकिन दोपहर बाद का समय अच्छा है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज निवेश करना चाहते हैं तो अचल संपत्ति में निवेश करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) पूर्व में की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। प्रतिस्पर्धा से बचना है। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आज पूर्व में किए गए कार्यों का परिणाम प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के आज थोड़ा सा संयमित रहने की सलाह दी जाती है। गुस्से की अधिकता से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर जोक लेकर आया है। पूर्व में किए गए कार्यों का फल प्राप्त होगा। आज किसी से भी बहस करने से बचें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। परिवार को समय देने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे प्रेम बढ़ेगा आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।

मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों को आज थोड़ा सा सचेत रहना होगा। गलत सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। झूठी सूचना पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो