12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नजीर: सहारनपुर की बेटी आस्था शर्मा का नाम Guinness Book of World Record में दर्ज

Highlights आजाद हिंद फौज के शहीदों के लिए मुंबई में हुआ था प्राेग्राम आवास विकास की रहने वाली आस्था शर्मा ने दी प्रस्तुति आजाद हिंद फाैज के शहीदों के लिए मुम्बई में था प्राेग्राम

2 min read
Google source verification
astha_sharma.jpg

aastha sharma

सहारनपुर। अपनी आवाज से लाखों दिल जीत लेने वाली सहारनपुर की आस्था शर्मा ने गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आजाद हिंद फौज के शहीदों की याद में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में आस्था शर्मा शामिल हुई थी इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक गायकों ( सिंगर ) ने अपनी प्रस्तुति दी और इन गायकों में सहारनपुर की आस्था शर्मा मुख्य रूप से शामिल रही।

यह भी पढ़ें: स्वर्णिम भारत अभियान : स्कूली बच्चों ने ली शपथ अपने आसपास रखेंगे स्वच्छ नहीं करेंगे प्लास्टिक का इस्तेमाल

इस प्रोग्राम को Guinness Book of World Records में जगह मिली है। इसी के साथ सहारनपुर की आस्था शर्मा का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। एक बार फिर सहारनपुर की प्रतिभा ने सहारनपुर का नाम रोशन करने का काम किया है। फिल्म निर्माता कबीर खान ने अपनी वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी ( The Forgotten Army - Azaadi Ke Liye release date ) के लिए यह प्रोग्राम मुंबई में आयोजित किया था। इस प्रोग्राम में दुनियाभर से 1046 गायक सिंगर और संगीतकारों ने प्रस्तुतियां दी थी और यह प्रोग्राम दुनिया भर में देखा गया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में ड्राई फ्रूट से भरे कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, छत में छेद करके निकालना पड़ा धुआं, देखें वीडियो

इसी प्रोग्राम में मंच से अपनी प्रस्तुति देते हुए सहारनपुर की आस्था शर्मा ने सभी का दिल जीत लिया। आस्था शर्मा को कक्षा 12 से ही गायकी का शौंक था और वह सहारनपुर में आवास विकास कॉलोनी में रहती हैं। इन दिनों वह मुंबई से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। पाइनवुड स्कूल से आस्था शर्मा ने कक्षा 12 की पढ़ाई की थी और इनके पिता कमल शर्मा सहारनपुर में एडवोकेट हैं।

यह भी पढ़ें: रिन्‍युअल की फाइल अटकी ताे SSP से बोली पूर्व विधायक 'गुलेल' काे ही बना लूंगी रिवॉल्वर