
देवबंद। रिश्ते को तार-तार करने वाली एक और घटना सामने आई है, जहां भाभी ने देवर पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि देवर पहले कई बार उसके साथ छेड़-छाड़ कर चुका है। महिला के पति ने भी कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन युवक ने अपने भाई को भी जान से मारने की धमकी दे दी।
बाल्मीकि बस्ती की रहने वाली महिला ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया कि रिश्ते में उसका चचेरा देवर आकाश नाम का युवक काफी लम्बे समय से उसके साथ छेड़-छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। उसके पति ने उसे कई बार समझाया उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लेकिन हद तो तब हो गई जब पीड़िता ने बताया कि जब वह नहाने गयी तो उसके देवर ने दूसरी छत से खड़े हो कर वीडियो बना ली। पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद पति ने आरोपी देवर के फोन से वीडियो डिलीट करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने तमंचा दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई।
Updated on:
16 Aug 2019 10:36 am
Published on:
16 Aug 2019 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
