
talba
सहारनपुर। प्रवासी श्रमिकों के बाद मंगलवार काे सहारनपुर से मदरसा छात्रों के लिए भी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। देहरादून से मणिपुर के लिए रवाना हुई इस ट्रेन में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 400 से अधिक मदरसा छात्र सवार होकर रवाना हुए।
सहारनपुर के देवबंद में विश्वविख्यात दारुल उलूम है और यहां पर अन्य भी कई मदरसे हैं। इन मदरसों में देश-विदेश के छात्र पढ़ाई करते हैं। मदरसों में छुट्टी होने के बाद हर वर्ष यह तलबा यानी छात्र इन दिनों अपने घर लाैटते हैं लेकिन इन बार वह लॉक डाउन हाेने की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे थे। इन तलबाओं ने प्रशासन से घर जाने की मांग की थी।
प्रशासन ने पहले प्रवासी श्रमिकों को ट्रेनों और बसों से भिजवाया और अब मंगलवार को सहारनपुर से एक स्पेशल ट्रेन इन छात्रों के लिए भी रवाना हुई। यह ट्रेन देहरादून से आई थी जिसमें 6 बोगियां पहले से ही छात्रों के लिए रिजर्व रखी गई थी। ट्रेन के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही यहां देवबंद से मदरसे के छात्रों को बुला लिया गया था और इन्हें ट्रेन में पहले से रिजर्व 6 बोगियों में बैठा दिया गया और उसके बाद यह ट्रेन छात्रों को लेकर यहां से रवाना हुई।
इस दौरान छात्रों में खुशी थी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में हम फंसे हुए थे और अब ईद पर अपने घर जा रहे हैं तो हमें इस बात की खुशी है इन छात्रों ने स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
Updated on:
19 May 2020 05:26 pm
Published on:
19 May 2020 05:25 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
