3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा बयान: सीट नहीं जीत का फॉर्मूला चलाएंगे, भाजपा हराओ टिकट पाओ

akhilesh yadav सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने साफ कहा कि गठबंधन वही रहेगा जो था लेकिन टिकट के लिए सीट का नहीं जीत का फॉर्मूला होगा।
2 min read
Google source verification
Akhilesh yadav

सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव ( फोटो श्रोत पत्रिका )

akhilesh yadav हमारे यहां सीट का कोई फॉर्मूला नहीं है, फार्मूला सिर्फ जीत का है। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य भाजपा को हराना है। किसी समाज या गठबंधन के आधार पर टिकटों का बंटवारा नहीं होगा। टिकटों का बटवारा एक सूत्रीय है, ''जो भाजपा को हराने का दम रखता है उसे टिकट दिया जाएगा'' यह बात बुधवार को सहारनपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कही।

भाजपा हराओ टिकट ले जाओ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां सहारनपुर में पूर्व सांसद फजलुर्रहमान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। यहीं पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो गठबंधन पिछले दिनों था, जिस गठबंधन ने सीटे जीती हैं वही गठबंधन इस बार भी रहेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि सीटों को बटवारे को लेकर कोई फॉर्मूला नहीं है। किसी समाज के आधार पर या वोट के आधार पर या फिर गठबंधन के आधार पर इस बार सीटों यानि टिकट का बटवारा नहीं होगा। यह देखा जाएगा कि कौन उम्मीदवार भाजपा को हराने का दम रखता है। यानी सीधी बात है कि जो भी उम्मीदवार भाजपा को हराएगा उसे टिकट दिया जाएगा। यह भी कहा कि ''भाजपा को हराओ टिकट ले जाओ''

सवाल संख्या का नहीं जीत का है

अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से बड़े ही बेबाक अंदाज में बात करते हुए कहा कि हमारे पास संख्या का कोई सवाल नहीं है। हमारा यानी समाजवादी पार्टी का सिर्फ एक ही उद्देश्य है और वो है भाजपा को हराना। इस दौरान साफ कह दिया कि कोई भी आधार नहीं है जो भी व्यक्ति भाजपा को हराने का दम रखता है सीधे उसे टिकट दे दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सांसद फजुर्लहरमान अखिलेश यादव के बराबर में बैठे हुए थे। इसी दौरान सवाल पूछा गया कि पूर्व सांसद को टिकट क्यों नहीं दिया ? इस अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद का कद बढ़ाते हुए कहा कि इन्होंने ही टिकट लेने से इंकार कर दिया था। इसलिए इन्हे टिकट नहीं दिया गया था।

आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने सहारनपुर में कहा कि आरक्षण कहीं नहीं जाएगा। ''आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा'' बोले कि भारतीय जनता पार्टी जितना आरक्षण के पक्ष में बोलती है उतना ही उनके सुरंगवादी लोग अनरजिस्टर्ड लोग यह कोशिश करते हैं कि आरक्षण रहे। यानी एक तरह से अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण को लेकर जो मांग उठ रही है उससे कुछ नहीं होने वाला है और आरक्षण रहेगा।

अग्नीवीर व्यवस्था खत्म हो

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अग्निवीर व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। अग्निवीर व्यवस्था ठीक नहीं है। युवाओं को फौज को पक्की नौकरी मिलनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि युवाओं को ट्रेंड करने के लिए सेंटर बनाए जाएं और फौज में उन्हे पक्की नौकरी दी जाए। अग्निवीर व्यवस्ठा ठीक नहीं है। अगर सरकार युवाओं की हित चाहती है तो इस व्यस्था को खत्म करें और पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए।

कमीशन खाने के लिए बनाए जा रहे हाइवे

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक बयान में यह भी कहा कि भाजपा सरकार में हाइवे भ्रष्टाचार का जरिया बन गए हैं। 60 फीसदी पैसा कमीशन में जा रहा है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार के हाइवे बनाए जा रहे हैं। बोले कि इस सरकार में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उनमें मोटा कमीशन लिया जा रहा है। यही कारण है कि गुणवत्ता किसी काम की नहीं है। इसके बाद उन्होने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे का जिक्र भी किया।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग