miss india
सहारनपुर। सहारनपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की ग्रीन पार्क सिटी की रहने वाली अलका भारद्वाज को मिसेज नार्थ इंडियन आइकॉन का खिताब मिला है। देवभूमि हरिद्वार के पांच सितारा होटल में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्हें इस खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ इंडिया से आई करीब 350 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। सभी को पछाड़कर सहारनपुर की अलका भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सहारनपुर का नाम रोशन किया है।
इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा प्रोडक्शन की ओर से किया गया था। नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग शहरों में प्रतियोगिता से पहले ऑडिशन हुए थे इन ऑडिशन में नॉर्थ इंडिया से 350 सुंदरियों का चयन किया गया था। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में रहे Mr World 2019 Rohit Khandelwal व international beauty pagent model sweater Parmar व अभिनेता सनी सचदेवा ने फाइनली अलका भारद्वाज को इस प्रतियोगिता का विनर चुना।
मिसेज उत्तराखंड और मिसेज गढ़वाल को भी हराया
इस प्रतियोगिता में मिसेज गढ़वाल और मिसेज उत्तराखंड भी शामिल हुई थी। मिसेज उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप रही और इस तरह अलका भारद्वाज ने इन दोनों सुंदरियों को भी पछाड़ते हुए प्रतियोगिता पर अपना कब्जा कर लिया।
Updated on:
09 Sept 2019 06:57 pm
Published on:
09 Sept 2019 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
