2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने गेट ताेड़कर स्कूल में बंद किए आवारा पशु, बच्चे कक्षाओं में सहमें

यूपी के सहारनपुर में आवारा गोवंश से परेशान किसानों ने गोवंश को पकड़ कर काशीपुर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Jan 2019, 10:27 AM IST

animals

गाेवंश

सहारनपुर। आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने यूपी के सहारनपुर में भी अनोखा फार्मूला अपनाया और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आवरा गाेवंश काे पकड़कर गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीणाें ने जिस समय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आवारा पशुओं को छोड़ा उस समय बच्चे अंदर कक्षाओं में पढ़ रहे थे। आवारा पशुओं को मैदान में देख बच्चे भी कक्षाओं में ही दुबके रहे। यह घटना ननौता थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव की है। जब ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद करवाया तो बच्चे अंदर ही पढ़ रहे थे। इसकी सूचना पर स्कूल के प्रधानाचार्य धारा सिंह सहगल ने उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वीडियो और पशु चिकित्सा अधिकारी ने इन पशुओं को स्कूल से निकलवा कर गौशाला भिजवाया। आवारा गोवंश के स्कूल मैदान से बाहर निकल जाने के बाद ही बच्चों ने चैन की सांस ली और इसके बाद ही बच्चे अपनी कक्षाओं से बाहर निकल सके। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सरसों और गेहूं की फसल को नष्ट किया जा रहा है। इसलिए मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया। बीडीआे सीपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने स्कूल का मेन गेट तोड़कर पशुओं को अंदर बंद किया है इस तरह की घटना दोबारा ना इसके लिए ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है