18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े नेताओं के साथ इन लोगों के भी हथियारों के लाइसेंस हुए निरस्त, देखें सूची

Highlights - जिलाधिकारी के आदेश को कमिश्नर की अदालत ने सही ठहराया - सुनवाई के बाद सभी लोगों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश - बसपा एमएलसी महमूद अली और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

सहारनपुर. बसपा एमएलसी हाजी महमूद अली की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में डीएम अखिलेश सिंहसहारनपुर ने एनजीटी के आदेश के बाद एमएलसी हाजी महमूद अली पर जुर्माना लगाया था। साथ ही उप जिलाअधिकारी को यह भी आदेश दिए गए थे कि उनसे जुर्माने की पूरी राशि वसूल की जाए, जो लाखों रुपए में है। अब हाजी महमूद अली समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी मायके में रह रही तो भी पति को देना होगा गुजारा भत्ता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

बता दें कि हाजी महमूद अली समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस को सहारनपुर डीएम अखिलेश सिंह ने 13 दिसंबर 2019 को ही निरस्त किया था। लेकिन, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के आदेशों के खिलाफ हाजी महमूद के परिवार ने कमिश्नर की अदालत में अपील कर दी थी। अब सुनवाई के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशों को सही ठहराते हुए कमिश्नर की अदालत ने हाजी महमूद अली के परिवार अपील को रद्द कर दिया है। प्रशासन मंडलीय प्रवक्ता अवधेश कुमार के मुताबिक, कमिश्नर की अदालत में अपील पर सुनवाई के बाद डीएम के आदेशों को जारी रखा गया है और सभी लोगों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

इनके शस्त्र लाइसेंस किए गए रद्द

- बसपा एमएलसी महमूद अली

- एमएलसी महमूद की पत्नी शमीम राणा

- पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल

- हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम

- हाजी इकबाल के बेटे मोहम्मद जावेद

यह भी पढ़ें- PFI के सदस्यों की बेल अर्जी पर सुनवाई कल, न्यायालय में पेश किए जाएंगे सबूत