30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजरंग दल के नेता को नहीं सही जानकारी, हाफिज सईद को लेकर दे दिया ये गलत बयान, देखें वीडियो

सही जानकारी नहीं होने के चलते हाफिज सईद को लेकर भी गलत बयान दे दिया और कह दिया कि हाफिज सईद भारत की जेल में बंद था।

2 min read
Google source verification
picture

बजरंग दल के नेता को नहीं सही जानकारी, हाफिज सईद को लेकर दे दिया ये गलत बयान,

सहारनपुर/देवबंद। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह के विवादित ब्यान के बाद दारूल उलूम पर निशाना साधते हुए बजरंग दल के नेता ने भी एक विवादित ब्यान दे डाला है। बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने कहा है कि वह केन्द्रीय मंत्री के ब्यान से पूरी तरह सहमत हैं और जो उन्होंने कहा है बिल्कुल सही है। गिरीराज जी ने दारूल उलूम के बारे में नहीं कहा, उन्होंने देवबंद के बारे में कहा है। इस दौरान उन्होंने सही जानकारी नहीं होने के चलते हाफिज सईद को लेकर भी गलत बयान दे दिया और कह दिया कि हाफिज सईद भारत की जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर हुई दोस्ती बदल गई प्यार में, फिर एक दिन कमरे में मिले युवक-युवती और...

उन्होंने कहा कि देवबंद के अंदर केवल दारूल उलूम ही इस्लामी संस्थान नहीं है। यहां तो सैकड़ों मदरसे चल रहे हैं। फिर दारूल के ही पेट में दर्द क्यों हुआ कि हमें आतंकवादी बता दिया और हमारे तार आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब 1999 में हमारा एक विमान हाईजैक हुआ था, यह घटना देश में ही नहीं दुनिया में एक बहुत बड़ी घटना थी। हिन्दुस्तान से विमान को अपहरण कर कंधार ले जाया गया था और उसका जो मुख्य साजिशकर्ता था अज़हर महमूद उसकी यही मांग थी कि अगर देवबंद दारूल उलूम और वहां के लोग इसमें बातचीत करेगें तो हम विमान को सकुशल छोड़ देगें।

यह भी पढ़ें : प्रेमी ने पहले महिला को बुलाया अपने घर, फिर उसके साथ..., देखें वीडियो

इस पूरी घटना में देवबंद दारूल उलूम ने बातचीत की थी। उसके बाद ही हाईजैक हुए विमान छोड़ा गया था। हाफिज़ सईद जो आज पाकिस्तान की गोद में बैठा हुआ है। यह भारत की जेल में उस समय बंद था। विमान की रिहाई के बदले ही हाफिज़ सईद को छोड़ा गया था। इससे बड़ा सबूत दुनिया के सामने और क्या हो सकता है। देवबंद एक तालिबानी विचारधारा का केंद्र है। यह केवल आतंकवाद की शिक्षा देकर आतंकवाद को पैदा कर रहे हैं।