4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः भीम आर्मी बैकफुट पर, प्रशासन की सख्‍ती के बाद टाली महापंचायत

प्रेसवार्ता में कहा, अगर चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका नहीं हटाई गई ताे अब 3 दिसंबर काे किया जाएगा बड़ा आंदाेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Nov 2017, 10:48 AM IST

saharanpur

सहारनपुर. 9 नवंबर काे प्रस्तावित अपनी महापंचायत काे भीम आर्मी ने वापस ले लिया है। गुरुवार शाम काे छात्रावास में आयाेजित एक पत्रकारवार्ता में खुद भीम आर्मी के पदाधिकारियाें ने इसकी घाेषणा की। उन्हाेंने कहा कि अब 9 नवंबर काे सिर्फ मंडलायुक्त काे ज्ञापन दिया जाएगा। इनके साथ ही अलग-अलग तहसीलाें आैर कस्बाें में भीम आर्मी समर्थक ज्ञापन देकर चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका हटाए जाने की मांग करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि भीम आर्मी ने 9 नवंबर काे सहारनपुर में बड़े आंदाेलन की चेतावनी दी थी। इसके लिए साेशल साइट्स का सहारा लिया जा रहा था आैर आसपास के जिलाें से भी दलित समाज के लाेगाें से 9 नवंबर काे सहारनपुर पहुंचने की अपील की जा रही थी। भीम आर्मी ने देहरादून राेड स्थित अंबेडकर छात्रावास में वृहद स्तर पर जुटकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। इससे पहले ही प्रशासन ने छात्रावास प्रबंधन आैर यहां रहने वाले छात्राें काे नाेटिस तामील करा दिया। इसके अलावा भीम आर्मी के सक्रिय पदाधिकारियाें काे भी नाेटिस तामील करा दिए। 7 नवंबर काे ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण काे भी सहारनपुर जेल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार शाम काे भीम आर्मी के पदाधिकारी अजय गाैतम ने कहा कि धारा 144 काे देखते हुए भीम आर्मी ने अपने प्रस्तावित प्राेग्राम काे वापस ले लिया है। इन्हाेंने कहा है कि यदि चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका नहीं हटाई गई ताे अब 3 दिसंबर काे आंदाेलन किया जाएगा।

प्रशासन की तैयारी पूरी

एसएसपी बबलू कुमार बताया कि प्रशासन की पूरी तैयारी है। छात्रावास काे नाेटिस सर्व करा दिया गया है। जनपद की सीमाआें काे सील कर दिया गया है। जनपद की सीमाआें पर कैमरे लगाए हैं। जिले में आने वाली सभी वाहनाें की वीडियाेग्राफी की जाएगी। छात्रावास की गतिविधियाें काे भी कैमरे में कैद किया जाएगा आैर अगर काेई भी व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है ताे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।