11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur: मंत्री के गांव में दिनदहाड़े हमला, बाइक सवार बदमाशों ने भीम आर्मी अध्यक्ष को गोली मारी

घटना को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बाइक पर आए हमलावर दिनदहाड़े गोली मालकर फरार हो गए। घायल भीम आर्मी पदाधिकारी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
gun_shot_deobend.jpg

घायल को अस्पताल ले जाते भीम आर्मी कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह के गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े भीम आर्मी पदाधिकारी को गोली मार दी। फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। घायल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी करने के साथ-साथ धर-पकड़ के लिए टीमें लगाई गई है जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदाजट्ट में राहुल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। राहुल भीम आर्मी के ग्राम अध्यक्ष भी हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे की घटना है। रोजाना की तरह राहुल बस अड्डे के पास स्थित अपने जनसेवा केंद्र पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने इन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली राहुल के पैर में लगी और वो गिर पड़े। इस घटना के बांद गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल राहुल को नजीदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह के गांव में हुई इस घटना के बाद भीम आर्मी पदाधिकारी जिले में अपराध ग्राफ पर सवाल उठा रहे हैं। घटना का विरोध कर रहे भीम आर्मी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ और जांच पड़ताल के आधार पर घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है।